{"_id":"584c45eb4f1c1be67244bbcd","slug":"countinew-four-day-fog-distt","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार चौथे दिन भी दोपहर तक घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा रहा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार चौथे दिन भी दोपहर तक घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा रहा जिला
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
कोहरा
बुधवार से लगातार चौथे दिन भी दोपहर तक घने कोहरे की सफेद चादर ने यमुनानगर को लिपेटे रखा। ट्विनसिटी (यमुनानगर-जगाधरी) में शनिवार सुबह दस बजे तक धुंध रही, जबकि जिले के ग्रामीण व खुले इलाकों में दोपहर 12 बजे तक धुंध का असर देखा गया। इस बीच आठ डिग्री न्यूनतम तापमान के बीच दोपहर तक सर्द हवाएं चलीं और लोग सिहरने पर मजबूर हुए। बता दें कि शनिवार को दिन का औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम आठ डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार से लगातार चौथे दिन भी दोपहर तक धुंध के कारण सूर्य का तेज फीका पड़ता नजर आया। बीते तीन दिनों से केवल घने कोहरा ही परेशानी का सबब बना हुआ था वहीं, शनिवार को सर्द हवाएं भी चलने लगीं, जिसने लोगों पर सितम ढाने का काम किया। इस बीच सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और सड़कों पर राहगीरों व वाहन चालकों को हुई। दोपहर 12 तक धुंध के बीच सूर्य का तेज फीका रहा, लेकिन बाद में धुंध छटने पर हल्की धूप से लोगों ने राहत महसूस की। शाम के समय धूप खत्म होने पर सर्द हवाओं से लोग सिहर उठे और घरों व दफ्तरों से निकलने से बचते दिखे।
विज्ञापन