फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Councilors have been given the target of bringing 1,000 runners from their wards

Yamuna Nagar News: पार्षदों को मिला वार्ड से 1000 धावक लाने का लक्ष्य

Mon, 20 Jul 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 20 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Councilors have been given the target of bringing 1,000 runners from their wards
तेजली खेल परिसर में ​खिलाड़ियों से बात करते एएसपी आशीष चौधरी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नशे के खिलाफ 26 जुलाई को आयोजित होने वाली मैराथन को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निगम ने प्रत्येक पार्षद को अपने वार्ड से एक हजार लोगों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया है। साथ ही अपनेप्रतिभागियों को आयोजन स्थल तक भी लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 26 जुलाई को आयोजित इस मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को नशा मुक्त समाज के संदेश से जोड़ना है। इसी कड़ी में जनप्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न विभागों को भी सक्रिय भूमिका सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अनुसार अब तक 36 हजार से अधिक लोग मैराथन के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ाने के लिए वार्ड स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। पार्षद घर-घर संपर्क कर लोगों को दौड़ में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर सुमन बहमनी का कहना है कि बड़ी संख्या में युवाओं और आम नागरिकों की भागीदारी से यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ जनजागरूकता का बड़ा अभियान बनेगी। इसी उद्देश्य से विभिन्न विभागों और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि अधिक से अधिक लोग इस सामाजिक मुहिम का हिस्सा बन सकें।
उधर, जिला शिक्षा विभाग ने भी इस अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए सरकारी और निजी विद्यालयों को सक्रिय कर दिया है। विभाग की ओर से जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा आठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मैराथन में भाग लेने और अधिकतम पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत जिले के छहों शिक्षा खंडों से अब तक 13,270 विद्यार्थियों का पांच किलोमीटर दौड़ के लिए पंजीकरण कराया जा चुका है।
एएसपी ने खिलाड़ियों से से किया संवाद
यमुनानगर। नशे के खिलाफ मैराथन को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आशीष चौधरी ने तेजली स्टेडियम का दौरा कर अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

एएसपी ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं की ऊर्जा को खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों में लगाकर समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है। उन्होंने खिलाड़ियों को मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। कई खिलाड़ियों का मौके पर ही पंजीकरण भी कराया गया। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने साथियों, मित्रों और परिवार के लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed