फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Councillor angry over payment without NOC

Yamuna Nagar News: एनओसी लिए बिना भुगतान से पार्षद नाराज

Fri, 27 Jun 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Councillor angry over payment without NOC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने अपने कार्यालय में वार्ड आठ से 15 के विकास व अन्य कामों पर मंथन किया। मेयर के समक्ष इन वार्डों के पार्षदों ने आरोप लगाया कि ई-निविदाओं व कार्य आदेश के बारे में अफसर उन्हें नहीं बता रहे। साथ ही उनसे एनओसी लिए बिना ही ठेकेदारों व एजेंसियों के बिलों की अदायगी पर पार्षदों ने नाराजगी जताई। इस पर मेयर ने अफसरों को निर्देश दिए कि पार्षदों को कामों की पूरी जानकारी दें और बिल पार्षद की एनओसी के बिना पास न किए जाएं।
बैठक में मेयर सुमन बहमनी ने पहले पार्षद विभोर पहुजा, भावना बिट्टू, किरण, संतोष, तिलक राज व मनु कृष्ण सिंगला से उनके वार्डाें में निर्माणाधीन व लंबित विकास कार्यों सहित नालों की सफाई, पार्कों के सुंदरीकरण, स्ट्रीट लाइट, सफाई, जलभराव जैसे मुद्दों पर चर्चा की। कई पार्षदों ने सफाई न होने और नाले क्षतिग्रस्त होने की समस्याएं रखीं। साथ ही नालों की मरम्मत, सफाई व उन पर जाल स्लैब लगाने की मांगें की।
विज्ञापन

मेयर ने अफसरों को निर्देश दिए कि हर वार्ड के काम को गंभीरता से लें। कहीं भी जलभराव हो, वहां जल निकासी कराएं। जल निकासी के पर्याप्त प्रबंध करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखें। पार्षद व अधिकारी आपस में तालमेल बनाकर शहर के विकास में तीव्रता, बेहतर सफाई व्यवस्था व शहर को सुंदर बनाने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पार्षदों ने बताया कि नालों की सफाई के कार्य के लिए नगर निगम की अभियंता शाखा की ओर से लगाई निविदा में सभी नाले शामिल नहीं किए गए। ऐसे में सुझाव है कि नालों की सफाई की निविदा भविष्य में सफाई शाखा की ओर से लगाई जाए, चूंकि सफाई शाखा के अफसरों को नालों की पूरी जानकारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed