फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Correct errors in HSGPC voter list by tomorrow

Yamuna Nagar News: एचएसजीपीसी की मतदाता सूची में कल तक त्रुटियां कराएं दूर

Tue, 09 Jul 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 09 Jul 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Correct errors in HSGPC voter list by tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसको लेकर मतदाता सूची पहले ही जारी की जा चुकी है। अब सूची में त्रुटियों को दूर किया जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र से संबंधित मतदाता 10 जुलाई तक नगर निगम के कार्यालयों में जाकर वोटर सूची में आई त्रुटियों को ठीक कराने के लिए अपनी आपत्तियां व दावे दर्ज करा सकता है।

उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर रूल नंबर 11 के तहत वोटर लिस्ट में आई त्रुटियों को दूर करने के लिए वोटर सूची प्रकाशित की जा चुकी है। वोटर सूची में आई त्रुटियों को दूर करने के लिए निगम के तीनों कार्यालयों में व्यवस्था की गई है। त्रुटियां ठीक कराने के लिए वोटर धारक को सूची में आई त्रुटियों के संदर्भ में दावा फार्म नंबर एक व दो और आपत्ति फार्म नंबर तीन भरकर सही प्रारूप में सत्यापित कराकर देने होंगे।
विज्ञापन

अपनी आपत्ति व दावा देने के लिए वार्ड एक से सात में रहने वाले वोटर धारक नगर निगम कार्यालय जगाधरी में पटवारी सुमन, वार्ड आठ से 15 तक के वोटर धारक शहीद भगत सिंह चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में पटवारी जितेंद्र और वार्ड 16 से 22 के वोटर धारक कन्हैया साहिब चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में पटवारी असमत से 10 जुलाई तक मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10 जुलाई शाम पांच बजे के बाद कोई भी आपत्ति व दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा मतदाता अपने दावे व आपत्तियां सीधे रिटर्निंग अधिकारी एवं उप मंडल अधिकारी जगाधरी के कार्यालय में पंजीकृत डाक या कार्यालय की ई-मेल आईडी पर भी भेज सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed