फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation workers fogging in two shifts, Yamunanagar

दो शिफ्ट में फॉगिंग कर रहे निगमकर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Corporation workers fogging in two shifts, Yamunanagar
शहर में फॉगिंग करते नगर निगम के कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में डेंगू के मरीज बढ़ने पर नगर निगम के अधिकारी हरकत में आएं हैं। निगम कर्मियों की ओर से रोजाना दो शिफ्ट में फॉगिंग की जा रही है। वहीं, जलभराव भी खत्म किया जा रहा है। इसके अलावा जीवन दीप संस्था की ओर से भी दो मशीनों से फॉगिंग में सहयोग किया जा रहा है।
नगर निगम के पास छह छोटी व एक बड़ी फॉगिंग मशीन है। निगम कर्मी पहले एक शिफ्ट में फॉगिंग कर रहे थे। बुधवार तक सभी वार्डों में पहले चरण में और दूसरे चरण में वार्ड एक से नौ तक फॉगिंग की गई थी। डेंगू के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजरबुधवार को निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने शहर में दोगुना गति से फॉगिंग करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद जोन नंबर एक (वार्ड नंबर एक से 11 तक) में मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह और जोन नंबर दो (वार्ड नंबर 12 से 22 तक) मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र ेौपड़ा के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। अब निगम की ओर से सुबह छह बजे से दोपहर बाद दो बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर बाद दो बजे से रात दस बजे तक फॉगिंग की जा रही है। इसके अलावा जीवन दीप संस्था भी दो मशीनों से शहर में फॉगिंग करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉगिंग के साथ नगर निगम कर्मी शहर में खाली स्थानों पर जमा पानी को भी साफ कर रहे है। इसके अलावा जिन स्थानों से पानी निकालना मुश्किल हो, वहां तेल व दवा डाली जा रही है। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होना दे। जहां पानी जमा है, वहां पर तेल डाल दें। कूलर का पानी रोजाना बदलते रहे। घरों की छतों पर रखे सामान में भी अधिक देर तक पानी न जमा होने दे। उन्होंने बताया कि शहरवासी फॉगिंग के लिए नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 9595130130 पर संपर्क कर फॉगिंग करवा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed