फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation will take possession of 38 sealed shops

38 सील दुकानों पर कब्जा लेगा निगम, सामान नीलाम कर होगी किराये की वसूली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Corporation will take possession of 38 sealed shops
किराया न देने पर जिन दुकानों को नगर निगम ने सील किया था अब उन पर कब्जा करने की तैयारी हो रही है। इतना ही नहीं निगम के अधिकारी दुकानों में रखे गए सामान को भी नीलाम करेंगे। ताकि सामान को नीलाम करने के बाद जो राशि प्राप्त हो उससे बकाया किराये की रिकवरी की जा सके। किराया न देने वाले दुकानदारों के प्रति पहली बार निगम अधिकारियों ने कड़ा रूख अपनाया है।
विज्ञापन

निगम के इस फैसले से दुकानदारों की नींद उड़ी हुई है। क्योंकि सील दुकानों में उनका लाखों रुपये का सामान रखा हुुआ है। सामान के साथ-साथ दुकानदारों को किराये की दुकान से भी हाथ धोना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि डिफाल्टर दुकानदारों से दुकान लेकर नीलामी कर दूसरे लोगों को दी जाने की भी योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर में अपनी दुकानों को किराये पर दे रखा है। परंतु काफी दुकानदार ऐसे हैं जिन्होंने कई सालों से दुकानों का किराया जमा नहीं कराया है। ऐसे भी दुकानदार हैं 77 लाख रुपये तक का किराया बकाया है। वर्कशाप रोड, शिवाजी मार्केट, मीट मार्केट जगाधरी व यमुनानगर, कपड़ा मार्केट, बूड़िया चौक, भटौली व अन्य जगहों पर 38 दुकानें ऐसी हैं जिनका किराया दो करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। इन दुकानों को नगर निगम के अधिकारियों ने गत वर्ष सील कर दिया था। सील दुकानों में लोगों का लाखों रुपये का सामान भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम एरिया में कुल 1650 सरकारी दुकानें हैं। इनमें 350 दुकानें जगाधरी जोन में, बाकी यमुनानगर जोन में है। बकाया किराया जमा न करवाने पर निगम की ओर से किरायेदारों को कई-कई बार नोटिस जारी किए गए। फिर भी किराया नहीं आया। एग्रीमेंट के मुताबिक दुकानदार को हर माह किराया अदा करना होता है। ऐसी दुकानों की संख्या भी कम नहीं है, जिनका किराया 300-400 रुपये प्रति माह है। बावजूद इसके दुकानदार समय पर किराया जमा नहीं करा रहे हैं। बकायेदारों में छोटे दुकानदार कम जबकि बड़े दुकानदारों व शोरूम मालिक ज्यादा है।

नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि दुकानों पर कब्ज को लेकर पहले सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। यदि सात दिन में बकाया किराया जमा नहीं कराया तो दुकान पर कब्जा कर लिया जाएगा। इसके बाद दुकान में रखे सामान पर कब्जा कर उसकी नीलामी कराई जाएगी। उक्त किरायेदारों से बकाया किराये की वसूली के लिए पंजाब भू-राजस्व अधिनियम 1887 की धारा 67 के तहत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed