{"_id":"6244bd171564c177e05d7819","slug":"corporation-tightens-screws-on-those-who-do-not-pay-property-tax-seven-shops-including-two-factories-sealed-yamuna-nagar-news-knl1034082170","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति कर न देने वालों पर निगम ने कसा शिकंजा, दो फैक्ट्रियों समेत सात दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति कर न देने वालों पर निगम ने कसा शिकंजा, दो फैक्ट्रियों समेत सात दुकानें सील
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम ने बकाया संपत्ति कर जमा न करने वालों की संपत्तियां सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कर जमा न करने पर बुधवार सुबह निगम की टीम ने दो फैक्ट्रियां और पांच दुकानें सील कर दी है। इन पर निगम का करीब 12.46 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया है।
निगम ने उक्त मालिकों को इसके बारे नोटिस जारी किए थे, लेकिन इनकी ओर से इसका कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद नगर निगम ने यह कार्रवाई की है। अधिकारियों ने कहा कि बकाएदारों को सूचित किया जा चुका है। निगम की सूची में ऐसी कई संपत्तियां है, जिन पर लाखों का टैक्स बकाया है। जो जल्द ही सील की जाएंगी। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशों पर संपत्ति कर जमा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया के नेतृत्व की टीम गठित की गई।
टीम में कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार, सीएसआई अनिल नैन, सहायक हरीश शर्मा, सहायक रघुबीर, विपिन, सुमित व अन्य कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने जगाधरी की इंदिरापुरम कॉलोनी स्थित ब्राह्मी देवी, बचनी देवी व कृष्ण लाल की दुकानें, अग्रसेन चौक स्थित सिद्धार्थ प्लाईवुड इंडस्ट्री, अशोक विहार स्थित गुरुद्वाया, सरस्वती देवी की दुकान और मानकपुर स्थित कीर्तिमान सीमेंट इंडस्ट्री सील कर दी है। संपत्ति मालिकों पर निगम का 1246441 रुपये संपत्ति कर बकाया है। सील करने के बाद इन पर चेतावनी नोटिस चस्पा कर दिए हैं। इन नोटिसों पर लिखा कि यह संपत्ति कर जमा न करवाने के कारण सील की गई है।
विज्ञापन
बॉक्स
इस मालिकों पर इतना कर बकाया (रुपये में )
-ब्राह्मी देवी की दुकान- 189290
-सिद्धार्थ प्लाईवुड - 174488
-गुरुद्वाया की दुकान - 98972
-बचनी देवी की दुकान - 129976
-कृष्ण लाल की दुकान - 149251
-सरस्वती देवी की दुकान - 200872
-कीर्तिमान सीमेंट फैक्टरी - 303592