फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation removed illegal hoardings, flex boards

Yamuna Nagar News: निगम ने हटाए अवैध होर्डिंग, फ्लैक्स बोर्ड

Wed, 12 Jul 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Jul 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Corporation removed illegal hoardings, flex boards
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग, फ्लैक्स बोर्ड, बैनर व पोस्टर हटाए। बिना अनुमति से लगाए गए ये फ्लैक्स व होर्डिंग जहां शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे थे, वहीं निगम को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान भी हो रहा था।
निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर टीमों ने रेलवे रोड, जगाधरी रोड, अंबाला रोड, गोविंदपुरी रोड, वर्कशॉप रोड, महाराणा प्रताप चौक, शहीद भगत सिंह चौक, अग्रसेन चौक, प्यारा चौक, नेहरू पार्क, जगाधरी बस स्टैंड, मटका चौक समेत समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बिना निगम की अनुमति से अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटाए। टीम ने होर्डिंग व बैनरों को उतारकर निगम के वाहनों में लोड कर गोदाम में पहुंचाया।
विज्ञापन

उप निगम आयुक्त अशोक कुमार ने कहा कि होर्डिंग लगाने के लिए कुछ स्थान चिन्हित किए गए है। निर्धारित इन जगह पर शुल्क देकर ही फ्लेक्स बैनर या होर्डिंग लगाया जा सकता है। शहर में होर्डिंग लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति लेनी होती है। कुछ लोगों ने शहर में बिना अनुमति होर्डिंग लगाए हैं। निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर इन्हें हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुमति के बिना कोई भी होर्डिंग और बैनर न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed