फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation removed hoardings and flex of political parties

Yamuna Nagar News: निगम ने हटाए राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग और फ्लेक्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Corporation removed hoardings and flex of political parties
यमुनानगर। निगम की टीम ने बुधवार को नगर निगम की अनुमति के बिना शहर में लगाए विभिन्न राजनीतिक पार्टियों व अन्य संस्थाओं के होर्डिंग, फ्लेक्स बोर्ड व बैनरों को हटा दिया। ये कार्रवाई मॉडल टाउन, गोबिंदपुरी रोड, शहीद भगत सिंह चौक, महाराणा प्रताप चौक, रेलवे रोड, जगाधरी अनाजमंडी, लघु सचिवालय रोड, जगाधरी रोड समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर की गई।
विज्ञापन

बोर्ड हटाने के लिए सहायक अभियंता राजेश शर्मा के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता पंकज कांबोज व अन्य निगम कर्मचारियों की टीम बनाई हुई है। कुछ दिन पहले भी निगम की टीम ने शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग व फ्लेक्स बोर्ड हटाए थे। इसके बाद लोकसभा चुनाव के चलते शहर में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने जगह जगह अपने प्रचार के लिए होर्डिंग, फ्लेक्स बोर्ड व बैनर लगा दिए थे। निगम कर्मियों ने इन होर्डिंग व बैनरों को उतारकर निगम के वाहनों में लोड कर गोदाम में पहुंचाया।
विज्ञापन

उप निगम आयुक्त डाॅ. विजय पाल यादव व सहायक अभियंता राजेश शर्मा ने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने प्रत्याशी के प्रचार के लिए बिना नगर निगम की अनुमति से शहर में अवैध रूप से होर्डिंग व फ्लेक्स बोर्ड लगाए हुए थे। निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर इन अवैध होर्डिंग, पोस्टर व बैनर को हटाया गया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की अनुमति के बिना कोई भी होर्डिंग और बैनर न लगाए। बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग व फ्लेक्स बोर्ड को हटाकर जब्त कर लिया जाएगा। निगम द्वारा होर्डिंग व फ्लेक्स लगाने के लिए कुछ स्थान निर्धारित किए गए है। यदि किसी को अपने प्रचार के लिए होर्डिंग लगाने है तो निर्धारित फीस जमा कर निर्धारित स्थानों पर होर्डिंग लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed