{"_id":"67ae563685148d4ca00e2e3d","slug":"corporation-planted-flower-pots-at-foul-smelling-places-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-133034-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निगम ने दुर्गंध वाले स्थानों पर लगाए फूलाें के गमले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निगम ने दुर्गंध वाले स्थानों पर लगाए फूलाें के गमले
Fri, 14 Feb 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम शहर को सुंदर, स्वच्छ व साफ बनाने के लिए ट्विनसिटी में बने 50 से अधिक कचरा प्वाइंट अर्थात गार्बेज वेलरवेल प्वाइंट बंद कर दिए हैं।
इन प्वाइंट को बंद कर नगर निगम ने इन स्थानों पर फूल-पौधों के गमले व बेंच रखवा दिए हैं। पहले इन स्थानों पर जहां गंदगी जमा होने से दुर्गंध आती थी, अब फूल गमले रखे जाने से यहां का वातावरण सुगंधित बना दिया है। कुछ स्थानों पर पौधरोपण भी किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने कुछ दिन पहले निगम अधिकारियों की बैठक लेकर दोनों जोन में बने गार्बेज वेलरवेल प्वाइंट अर्थात कचरा प्वाइंट बंद करने के निर्देश दिए थे। साथ ही इन प्वाइंट पर लोग दोबारा कचरा न डालें, इसके लिए यहां गमले, बेंच रखने व बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए थे। वहीं, टीम द्वारा वार्ड एक में आरटीओ ऑफिस, दो में हरियाणा कॉ-ऑपरेटिव बैंक, झंडा चौक, इंदिरा मार्केट, अंकुश अस्पताल, शिब्बू मल धर्मशाला, वार्ड चार में वृद्ध आश्रम, बूड़िया पार्क के पास, वार्ड पांच में शर्मा टेंट, घास मंडी, पुरानी सब्जी मंडी, वार्ड छह में कोहली अस्पताल के पास, कांबोज नर्सरी, छोटी लाइन, आठ में भगत सिंह पार्क, दशहरा ग्राउंड, वार्ड नौ में केशव पार्क के पास समेत कई अन्य स्थानों से कचरा प्वाइंट बंद कराकर यहां फूलों के गमले व बेंच रखवाए।
इसी तरह सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में बनी एसआई गोविंद शर्मा, बिट्टू सिंह, सुशील कुमार, सतबीर, सुमित लाठर व अन्य की टीम ने नगर निगम कार्यालय के बाहर, महाराणा प्रताप चौक, स्वर्ण जयंती पार्क, आईटीआई के बाहर, कन्हैया साहिब चौक, पुराना हमीदा ट्रक अड्डा के पास, रादौर रोड पुलिया के पास, जोड़ियो पेट्रोल पंप के नजदीक, फर्कपुर संत निरंकारी सत्संग भवन के पास, सरगौधा स्वीट्स के पास, वार्ड 17 में बाईपास पुल के पास, गोविंदपुरी सरकारी स्कूल, सरोजिनी कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास समेत 30 के करीब कचरा प्वाइंट को बंद कर फूल-पौधों के गमले और बेंच रखवाए।