फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation House meeting today, 39 proposals to be discussed

Yamuna Nagar News: निगम सदन की बैठक आज, 39 प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Wed, 08 Oct 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 08 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Corporation House meeting today, 39 proposals to be discussed
सदन बैठक की तैयारियां करते निगम अ​​धिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नगर निगम सदन की साधारण बैठक वीरवार यानी आज मेयर सुमन बहमनी की मौजूदगी में जिमखाना क्लब में सुबह 11 बजे होगी। इस दौरान सदन की बैठक में 39 प्रस्ताव रखें जाएंगे। इसमें 22 अप्रैल, 13 जून व 11 अगस्त को साधारण बैठकों में पास हुए प्रस्तावों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बुधवार को निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान शहर की सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई, स्ट्रीट लाइट, सफाई कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी, पार्कों के सुंदरीकरण, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, शहर को आवारा पशुओं से मुक्त करने, आवारा कुत्तों व बंदरों को पकड़ने, विकास कार्य समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
डेकोरेटिव लाइट के मुद्दे पर निगम अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के 54 किलोमीटर एरिया में डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। जिसका एस्टीमेट तैयार हो गया है। विकास कार्य होने के बाद पार्षद से संतुष्टि पत्र लिया जा रहा है। अवैध कब्जे के मुद्दे पर निगम अधिकारियों ने जवाब दिया कि नगर निगम की जमीनों की निशानदेही कराने के लिए एजेंसी हायर की जाएगी। जो निगम की जमीन का सर्वे करेंगी। निगम की जमीन की बाउंड्री की जाएगी। जहां कब्जे है, उन्हें हटाया जाएगा। स्टॉर्म वाटर लाइन के क्षतिग्रस्त ढक्कन बदले जाएंगे। इसके लिए नगर निगम द्वारा लगभग 10 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सदन की बैठक के एजेंडे में शामिल हर प्रस्ताव की पूरी जानकारी जुटाए। विकास कार्याें से संबंधित प्रस्तावों की विजिबिलिटी जांच लें।
विज्ञापन


बंदर पकड़ने का काम शुरू, अब तक 30 पकड़े -

बैठक में निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने नगर निगम क्षेत्र में बेसहारा पशुओं, कुत्तों व बंदरों को पकड़ने के प्रस्ताव की कार्यवाही के बारे में जानकारी मांगी। मुख्य सफाई निरीक्षकों ने बताया कि बंदर पकड़ने का टेंडर लगा दिया गया है। अभी तक निगम द्वारा 30 से अधिक बंदर पकड़े जा चुके हैं। कुत्तों का टेंडर जल्द अलॉट किया जाएगा। टेंडर अलॉट होते ही कुत्तों की नसबंदी का कार्य शुरू कराया जाएगा। बेसहारा पशुओं को पकड़ने का कार्य प्रगति पर है। अब नगर निगम पशुपालन विभाग के साथ मिलकर निगम क्षेत्र का सर्वे कर बेसहारा पशुओं को पकड़ने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाजारों में बनेंगे पांच सार्वजनिक शौचालय -

बाजारों में शौचालयों की समस्या का जल्द समाधान होगा। बाजारों में शौचालयों के प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के बाजारों में 85 लाख की लागत से पांच नए सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे। जिनमें पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग अलग शौचालय होंगे। संबंधित सफाई निरीक्षक इनकी देखरेख करेंगे।

सदन में बैठक में ये आएंगे मुख्य प्रस्ताव -
- निगम क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा 25 मार्च से अब तक कितने विकास कार्यों में संबंधित पार्षदों से संतुष्टि पत्र नहीं लिया गया।
- नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट के खंभों पर केबल की तारों को हटवाया जाए। नगर निगम द्वारा केबल ऑपरेटर्स से किसी प्रकार का किराया लिया जाता है अथवा नहीं।
- नगर निगम क्षेत्र की छोटी व कम चौड़ी गलियों में कूड़ा उठाने के लिए रेहड़ियों को भेजा जाए।
- नगर निगम क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे पोल तार लगते ही टेढे़ हो गए है। उन्हें सही किया जाए।
- वार्ड नंबर 3 के गांव मैधुवाला को मुख्य सड़क से जोड़ा जाए।
- नगर निगम के मुकारमपुर में बायोगेस प्लांट लगाने के लिए चिन्हित की गई भूमि के साथ गौशाला का निर्माण करवाया जाए।
- वार्ड नंबर दो में जगाधरी सिविल लाइन रोड से झंडा चौक और झंडा चौक से बिलासपुर रोड निगम की सीमा तक सड़क का कार्य करवाया जाए।
- कैल बाईपास के पास नगर निगम की खाली पड़ी भूमि बच्चों के खेलने के लिए खेल का मैदान के लिए जगह उपलब्ध करवाई जाए।
- वार्ड चार के बुड़िया में वाल्मीकि बस्ती से लेकर पानी की टंकी तक नाले का निर्माण और बुड़िया पार्क से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक दोनों तरफ नाला बनाकर सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा। बुड़िया गुरुद्वारा के सामने खारवन रोड पर बने जोहड़ की सफाई व उसका अमृत सरोवर योजना के तहत नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण करवाया जाए।

- जम्मू कालोनी में बने लाडो पार्क में आमजन की सुविधा हेतु शौचालय, योगा हाल की शेड व बास्केट बॉल का ग्राउंड बनाया जाए।
- वार्ड 20 के ससौली रोड पर भारत गैस एजेंसी से लेकर श्मशान घाट तक बरसाती पानी की निकासी के लिए बड़ी पाइप लाइन डालकर आईपीएस स्टेशन पंप लगाया जाए।
- वार्ड 22 गोविंदपुरा में श्री हनुमान मंदिर के साथ लगती नगर निगम की खाली पड़ी भूमि पर शहीद उधम सिंह कांबोज के नाम से सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed