फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona

महिला सहित पांच और मिले कोरोना संक्रमित, तीन की दिल्ली और एक की नोएडा की ट्रैवल हिस्ट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
corona
corona - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को एक महिला समेत पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इनमें से एक फाइनेंस व बिल्डिंग मैटेरियल ठेकेदार बताया जा रहा है। जो तबीयत खराब होने पर चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के लिए गया था। वहां पर कोरोना टेस्ट लिया गया, जो मंगलवार को पॉजिटिव मिला। वहीं चार अन्य भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

पांचों मामले फर्कपुर, जम्मू कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी व जगाधरी की गांधी धाम कॉलोनी के हैं। प्रशासन ने इन कॉलोनियों को सील कर दिया है और कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। डीसी मुकुल कुमार व एसपी कमलदीप गोयल ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ इन कॉलोनियों का दौरा किया और क्षेत्र के लोगों की स्क्रीनिंग शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन

वहीं साढौरा से सटी हिमाचल की एक बड़ी फार्मा कंपनी के मालिक समेत आठ कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाएं गए हैं। कंपनी का मैनेजर साढौरा और एक कर्मचारी यमुनानगर का बताया गया है। यह दोनों केस हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में गिने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 25 केस में से नौ ठीक हुए
-लॉकडाउन खुलने के बाद से ही जिले में कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गए। ज्यादातर पॉजिटिव आए केसों की ट्रेवल्स हिस्ट्री बाहरी जिलों से है। जिले में अब कुल 25 कोरोना के केस हो गए है, इसमें से नौ लोग ठीक हो चुके है। फिलहाल 16 एक्टिव केस है। खास बात ये है कि इनमें से तीन लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है। जबकि महिला नोएडा से आई है।
केस बढ़ने से अधिकारी चिंतित
जिले में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। इससे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चिंतित हो गए हैं। ढाई महीने से यमुनानगर में कभी कभार ही कोरोना केस मिल रहे थे, अब लगातार संक्रमित सामने आ रहे हैं।
फाइनेंसर के सभी संपर्कों की होगी सैंपलिंग
दशमेश कॉलोनी में एक फाइनेंसर में भी कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। उसके भाई ने बताया कि बुखार के चलते थोड़ी बहुत अन्य परेशानी भी थी, तो वहीं पर कोरोना का सैंपल भी दिया था। मंगलवार को आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। उसके परिवार में कुल 14 लोग हैं। स्वास्थ्य विभाग इन सभी लोगों के सैंपल तो लेगी ही, साथ ही फाइनेंसर के संपर्क में आए लोगों तलाश कर रही है। क्योंकि इस बीच फाइनेंसर काफी बड़ी तादाद में लोगों के संपर्क में आने की संभावना बताई जा रही है।
-संक्रमित लोगों को कोविड ईएसआई अस्पताल में दाखिल कर क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर, कर्मी व टीम कॉलोनियों में घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे है और आवश्यकता पड़ने पर अन्य नागरिकों के सैंपल लेकर लेबोरेटरी भेजे जाएंगे। नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को इन कॉलोनियों को सैनिटाइज किए जाने के आदेश भी दिए हैं।-मुकुल कुमार, डीसी

-प्रभावित क्षेत्र में रास्तों पर शिफ्ट वाइज पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है ताकि कंटेनमेंट जोन में आवाजाही न हो सके। सभी अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनने की आदत बना लें क्योंकि फेस मास्क न पहनना कानूनी रूप से दंडनीय है व फेस मास्क न पहनने और थूकने पर 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा।-कमलदीप गोयल, पुलिस अधीक्षक

corona

corona- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed