फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona virus

दो जमातियों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव, 20 मार्च को गुजरात से यमुनानगर लौटे थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
corona virus
corona virus - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। यमुनानगर में भी कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला सामने आ गया है। दो जमातियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये दोनों कोरोना संक्रमित व्यक्ति 20 मार्च को गुजरात जमात से यमुनानगर में आए थे। पिछले दिनों तब्लीगी जमात से आए 50 से ज्यादा लोगों को क्वारंटाइन किया गया था। इनमें से चार आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे। ममीदी निवासी 19 वर्षीय युवक और 36 वर्षीय व्यक्ति का सैंपल जांच के लिए गया था। सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने बताया कि कोरोना संक्रमित गांव ममीदी निवासियों की रिपोर्ट 48 घंटे में दोबारा भेजी जाएगी। अभी दोनों कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को ईएसआई अस्पताल में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। सीएमओ ने बताया कि गांव ममीदी को कंटेनमैंट जोन बनाकर सील किया जा रहा है और परिवार के सदस्यों और संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए गांव के लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

ममीदी में घर-घर सर्वे का काम शुरू
-सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों ने ममीदी गांव में घर-घर सर्वे शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग कर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर दवाइयां लें। सभी लॉकडाउन का पालन करें तथा अपने घरों में ही रहें ताकि कोरोना जैसी महामारी को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि लगातार मास्क का प्रयोग करें तथा पानी व साबुन से बार-बार हाथ धोते रहें।
विज्ञापन

जिस बस में आया था हिमाचल का पॉजिटिव, उसके यात्रियों से पुलिस की अपील
-हिमाचल के लोहगढ़ गांव की मस्जिद में पाएं गए कोरोना पॉजिटिव जमाती युवक ने 11 मार्च को दिल्ली से यमुनानगर तक हरियाणा रोडवेज और यमुनानगर से पावंटा साहिब तक हिमाचल रोडवेज की बस में सफर किया था। पुलिस प्रवक्ता की तरफ से बताया गया है कि अंतर्राज्यीय बस अड्डा दिल्ली से सुबह साढ़े आठ बजे यमुनानगर डिपो की बस संख्या एचआर 58ए - 9541 को लेकर चालक रोहित व परिचालक सुरेंद्र लेकर चले थे। दोपहर में बस अड्डा पहुंची थी। यहां कुछ देर ठहरने के पश्चात हिमाचल परिवहन निगम की बस संख्या एचपी-18 बी-8435 में बैठकर पावंटा साहिब के लिए चले गए थे। इस तब्लीगी जमात का एक सदस्य जिला सिरमौर में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उन्होंने कहा कि आम जनता से अपील की जाती है कि 11 मार्च को जिस भी यात्री ने यमुनानगर या हिमाचल परिवहन निगम की इन बसों में सफर किया है। वह व्यक्ति कोरोना वायरस को फैलने से रोकने तथा स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डाक्टरी निरीक्षण करवाने के लिए अपने नजदीक पुलिस थाना या चौकी में सूचना दें। इसके अतिरिक्त पुलिस के कंट्रोल रूम व अन्य हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर
-7027863102, 7027833443, 7027972075, 7027972141, 7027822959 पर संपर्क करें।
पुलिस नियंत्रण कक्ष के संपर्क नंबर
01732-231305, 8818001031 व 100 और 01732-269941, 01732-269941, 01732- 269943, 01732-269944, 01732-269945, 01732-269946
-डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि अभी तक जिले में कुल 275 व्यक्तियों के सैंपल भेजे गये हैं, जिसमें से 208 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई तथा 2 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। वहीं 65 व्यक्ति की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अभी तक 987 ऐसे यात्री हैं जिनका 28 दिन का निगरानी समय पूरा हो चुका है। डीसी ने कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की भ्रांति न फैलाएं और न किसी किसी भ्रांति पर विश्वास करें। लॉकडाउन की पालना करें घर से बाहर न निकलें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें क्योंकि विभाग द्वारा प्रतिदिन कोरोना वायरस से संबंधित प्रत्येक जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed