जिले का कोरोना रिकवरी रेट 94.04 प्रतिशत हो गया है। गुरुवार को कोरोना के 32 नए केस मिले हैं। जबकि 22 संक्रमितों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिले में अब तक कुल 5845 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 80 जिले के बाहर अन्य स्थानों के हैं। इनमें से 5497 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि गुरुवार को 32 कोरोना के नए मामले आए है। जिसमें 72 वर्षीय पुरुष सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, 23 वर्षीय गांव छोटाबांस, 35 वर्षीय पुरुष गांव रादौरी, 65 वर्षीय पुरुष गांव धौडंग, 17 वर्षीय महिला गांव तेजली, 57 वर्षीय पुरुष सेक्टर 17 हुड्डा जगाधरी, 52 वर्षीय महिला जोगिंद्रनगर, 30 वर्षीय पुरुष सरस्वती नगर, 43 वर्षीय पुरुष, 36 वर्षीय पुरुष गांव ढाकवाला, 34 वर्षीय महिला श्रीनगर कालोनी, 50 वर्षीय महिला महावीर कालोनी, 32 वर्षीय पुरुष, 29 वर्षीय पुरुष फ्रेंड्स कालोनी, 62 वर्षीय पुरुष सेक्टर-18 हुड्डा जगाधरी, 60 वर्षीय महिला माडल टाउन, 29 वर्षीय महिला रेलवे कालोनी वर्कशाप, 64 वर्षीय पुरुष गांव शहजादपुर, 35 वर्षीय पुरुष, 34 वर्षीय पुरुष सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, 35 वर्षीय पुरुष छोटी लाइन, 18 वर्षीय लड़का, 38 वर्षीय महिला, 11 वर्षीय लड़की गांव गोबिंदपुरा, 60 वर्षीय महिला दुर्गा गार्डन, 66 वर्षीय पुरुष, 77 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय महिला सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, 43 वर्षीय महिला सरोजनी कालोनी, 29 वर्षीय पुरुष चौक बाजार जगाधरी, 20 वर्षीय महिला देवी भवन बाजार की रहने वाली है।