फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

कोरोना से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
corona positive
कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को कोरोना से दो वृद्ध महिलाओं सहित एक युवक की कोरोना से मौत हो गई। हालांकि युवक के शव का संस्कार संदिग्ध मरीज की तौर पर किया गया। इसको लेकर परिजनों ने काफी हंगामा भी किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम कर्मियों ने युवक संस्कार कराया। जबकि 47 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि 70 मरीजों की रिपोर्ट आने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बाल छप्पर निवासी 36 वर्षीय युवक की मौत कोरोना से होना बताया जा रहा है। हालांकि देर रात तक युवक की रिपोर्ट नहीं आई थी। जानकारी के मुताबिक युवक को 14 सितंबर को बुखार आया और 15 को परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। लेकिन, आराम न मिलने पर चिकित्सकों ने 19 सितंबर को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि दोबारा से 21 सितंबर को युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया। जहां पर आराम न मिलने पर देर रात को उसकी मौत हो गई। लेकिन, अस्पताल ने परिजनों को युवक को कोरोना पॉजिटिव बताते हुए शव देने से मना कर दिया। निजी अस्पताल पर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का ेआरोप है कि उनसे युवक की रिपोर्ट छुपाई गई है। किसी ने भी युवक को कोरोना पॉजिटिव नहीं बताया था। निजी अस्पताल ने शव को पीएम हाउस रखवा दिया। यहां पर भी परिजनों ने काफी हंगामा किया। लेकिन, पुलिस के आगे परिजनों की एक न चली। हालांकि नगर निगम ने युवक के शव का संस्कार सस्पेक्ड के तौर पर किया है। लेकिन, परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने शव को कोरोना पॉजिटिव बताते हुए संस्कार कराया है। वहीं दुर्गा गार्डन निवासी 73 वर्षीय वृद्ध महिला की कोरोना से सिविल अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वृद्धा को बुखार के चलते सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। आराम नहीं और महिला की मौत हो गई। मरने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं मॉडल टाउन निवासी 68 वर्षीय वृद्ध महिला की भी कोरोना से कोविड 19 ईएसआई अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह कोरोना वार्ड में भर्ती थी। उनको शुगर व अन्य बीमारियां थी। तीनों का संस्कार सरकारी गाइडलाइन के तहत नगर निगम कर्मचारियों ने कराया।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि बुधवार को 47 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 70 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। जिले में अब कुल 3789 केस हो चुके हैं। जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 3055 कोरोना पॉजिटिव ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है और उन्हें कोई लक्षण नहीं है। ऐसे 411 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि 671 एक्टिव केस है। जिसमें से 32 एक्टिव केस दूसरे राज्यों के जिलों के अस्पतालों में भर्ती है। कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 547 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। अब तक कुल 71,529 सैंपल लिए गए है। जिसमें से 66,060 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 1584 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले के 113 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन मुक्त घोषित किया गया हैं। जिसमें गांव रादौर, 49 रामपुरा कालोनी, 1113 टैगोर गार्डन, 1348 गोमती मोहल्ला जगाधरी, नजदीक सिविल अस्पताल जगाधरी, प्रोफेसर कालोनील, 92 इंद्रापुरम जगाधरी, 115 वीना नगर कैंप, 31बी प्रोफेसर कालोनी, बैड वाली गली चौक बाजार, थापर कालोनी प्रेम नगर, पुरानी अनाज मंडी, हरबंसपुरा कालोनी, आनंद विहार कांसापुर रोड़, ससौली रोड आईटीआई, यमुनानगर आईटीआई, गांव मछरौली बिलासपुर, गांव प्रताप नगर, 92 दशमेश कालोनी, 90 न्यू नानक नगर फर्कपुर, माजरा रादौर, 1355 पी सैक्टर-18 हुड्डा जगाधरी, 1984 विष्णु नगर जगाधरी वर्कशाप, गांव अंटावा, औरगांबाद, भील छप्पर, जठलाना, कपूरी कलां, खेडा खुर्द, मगरपुर, मोजा गलोली, काली मंदिर शिमला कालोनी जगाधरी, पीरवाली गली गांधी नगर, रणजीत गार्डन ससौली रोड़, गांव श्यामपुर, मकान नंबर-771 सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, विशाल अस्पताल नजदीक अग्रसेन चौक, गली नंबर-12 आजाद नगर, 728 दुर्गा गार्डन, 135-ए व 764 गली नंबर-6 आजाद नगर, गांव पांजूपुर, पटेल नगर कालोनी, गांव टेही थाना छप्पर, गांव तेजली, गांव अमादलपुर, गांव खारवन, पुराना हमीदा, लाजपत नगर, 103 लालद्वारा कालोनी, माडल टाउन, मोहल्ला खेड़ी कुई सढ़ौरा, मुआजा सढ़ौरा, 1262/9 न्यू जैन कालोनी छोटी लाईन, 268/26 वीना नगर कैप, 26-बी आनंद विहार कांसापुर रोड़, 33 पृथ्वी नगर, 127 नंदा कालोनी, गांव बरहेडी रादौर, गांव संधाली, सढ़ौरा खास, पुराना हमीदा, राजेश कालोनी जगाधरी, 475 चांदपुरा, 1930 सैक्टर-17 हुड्डा, 903 न्यू हमीदा कालोनी, 28 टैगोर गार्डन, 74 ग्रीन पार्क कालोनी, पुराना हमीदा, वार्ड नंबर-19 सढ़ौरा, 273 छोटी लाइन, 237 छोटी लाइन, गली नंबर-4 शिवपुरी, तीर्थ नगर, सढ़ौरा खास, 64 इंद्रा कालोनी, 61 अमरपुरी, वार्ड नंबर-17 नजदीक जैन स्कूल सढ़ौरा, 544 गांधी धाम, 91 ग्रीन गार्डन, 41 शर्मा कालोनी, 20 बैक कालोनी, गांव धौलरा, 53 रामेश्वर कालोनी, 257 नानक नगर, लक्ष्मी नगर कैंप, गांव औरगाबाद, 2277 सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, मकान नंबर-2 कोहली अस्पताल, मकान नंबर-164, 1349 व 1549 सैक्टर-17 हुड्डा, 348 देवी भवन बाजार, बिलासपुर रामदासिया मौहल्ला, चिट्टा मंदिर रोड़, मकान नंबर-3 जम्मू कालोनी, पुराना हमीदा, गांव शादीपुर, गांव खानपुर, सरस्वती नगर, 998 अम्बेडकर नगर फर्कपुर, 1611-ए तिलक नगर तथा गली नंबर-12 आजाद नगर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed