फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

वृद्ध महिला समेत दो लोगों की कोरोना से मौत, 88 की रिपोर्ट आई नेगेटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
corona positive
कोरोना से एक वृद्ध महिला और एक व्यक्ति की मौत हुई है। सोमवार को कोरोना जांच की आई रिपोर्ट में 98 लोग पॉजिटिव आए है। जबकि 88 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया है। अब तक जिले में कुल 3687 केस कोरोना के हो चुके हैं।
विज्ञापन

हालांकि 2918 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है और वह अपने घरों पर है। इसी के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 94 हो गई है।
जगाधरी के मुखर्जी पार्क निवासी 77 वर्षीय वृद्धा की कोरोना से एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला हार्ट की परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां महिला को सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। महिला का कोरोना टैस्ट कराया गया जो पॉजिटिव आया। हालात में सुधार न होने पर वृद्धा की मौत हो गई। वहीं यमुनानगर के विष्णु नगर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति की गाबा अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति को कुछ दिनों से बुखार था व अन्य परेशानी थी। दोनों का अंतिम संस्कार नगर निगम कर्मचारियों ने सरकारी गाइडलाइन के तहत किया।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि सोमवार को 98 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 88 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 3687 कोरोना के केस मिले हैं। जिसमें से 2918 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि अब तक जिले में 69,572 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें से 64,776 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। उन्होंने बताया कि जिले में 708 कोरोना के मरीज एक्टिव है। जिसमें से यमुनानगर के कोविड 19 अस्पतालों में 220 भर्ती है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है और उनमें कोई लक्षण नहीं है। ऐसे 456 मरीजों को होम आइसोलेट किया हुआ है।

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि 20 क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन मुक्त कर दिया गया है। जिसमें मकान नंबर-109 ऊषा कालोनी जगाधरी, 1362 हनुमान गेट जगाधरी, 941 प्रैस वाली गली खेडा बाजार जगाधरी, ग्रीन विहार कालोनी जगाधरी, खंड बिलासपुर के गांव छोली, 541 सैक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, सरस्वती खंड के गांव पिंजौरी व मगरपुर, 364 प्रेम नगर मुंडा माजरा यमुनानगर, गांव गोविंदपुरी, सुभाष गली नजदीक छोटी लाइन, खंड साढ़ौरा के गांव सारन व इस्माईलपुर,पीजी प्लाइवुड फैक्टरी छप्पर कलां, छछरौली खंड के गांव झटेहडी, जगाधरी खंड के गांव गलोली व कमालपुर, 184ए रेलवे कालोनी जगाधरी वर्कशाप, खंड रादौर के गांव रादौरी व संधाला को कंटेनमेंट जोन मुक्त घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 1507 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। जिसमें से 705 अभी भी एक्टिव कंटेनमेंट जोन है। जबकि 802 कंटेनमेंट जोन को मुक्त घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed