{"_id":"5f610f398ebc3e5aa64496aa","slug":"corona-positive-yamuna-nagar-news-knl44335060","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित एक वृद्ध की मौत, 128 की रिपोर्ट आई नेगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित एक वृद्ध की मौत, 128 की रिपोर्ट आई नेगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से एक 61 वर्षीय वृद्ध की मौत एक निजी अस्पताल में हो गई है। जबकि 73 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हुई, लेकिन उसका एंटीजन किट से सैंपल कराया गया तो रिपोर्ट नेगेटिव आई। शव परिजनों को सौंप दिया था। एक मौत के साथ जिले में 76 मौते कोरोना से हो चुकी है। वहीं 99 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ जिले में कुल 3191 केस हो चुके हैं। मंगलवार को 128 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के साथ ही 2427 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विश्वकर्मा कालोनी निवासी 61 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वृद्ध को हार्ट की शिकायत थी और वह पैरालाइसिस ग्रस्त थे। सरकारी गाइडलाइन के तहत मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि मंगलवार को 99 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 128 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। जिले में 3191 कोरोना के केस हो गए है। वहीं 2427 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। डीसी ने जिलेवासियों से कोरोना के प्रति सावधानी बरतने की अपील की है। सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि जिले में 714 एक्टिव केस है। जबकि 485 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। अब तक 62,901 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें से 57,699 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
जठलाना निवासी 73 वर्षीय वृद्ध की मौत एक निजी अस्पताल में हो गई थी। निजी चिकित्सकों ने शव को मार्चरी में रखवा दिया था। जानकारी के अनुसार पहले निगम कर्मचारियों को कोरोना पॉजिटिव की सूचना दी गई तो उन्होंने संस्कार की तैयारियां कर। लेकिन, कुछ देर बाद रिपोर्ट की सूचना आई। रिपोर्ट आने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। सिविल सर्जन डा.विजय दहिया का कहना है कि मृतक का एंटीजन किट से टैस्ट कराया तो वह नेगेटिव आया। इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन
दो महिलाओं सहित 3 लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें से एक 70 वर्षीय महिला गांव बुबका व एक महिला गांव अलाहर की बताई जा रही है। जबकि एक व्यक्ति गांव लक्सीबांस का संक्रमित पाया गया है। जिसने सहारनपुर में कोरोना वायरस की बीमारी को लेकर टैस्ट कराया था। जिसकी रिपोर्ट पोजीटिव आई है। रादौर उपमंडल में अब तक कुल 210 केस हो चुके हैं।
जिनमें से 155 स्वस्थ होकर घर चले गए है। जबकि 52 एक्टिव केस है। 37 मरीजों को होम आइसोलेट किया हुआ है। जबकि 15 मरीज अस्पताल में भर्ती है। 3 लोगों की उपमंडल में बीमारी से मौत हो चुकी है। एसएमओ डा. विजय परमार ने बताया कि कोरोना वायरस की बीमारी को लेकर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव झगुडी में 144 लोगों के सैंपल लिये। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। उन्होंने बताया कि रादौर उपमंडल में अब तक 6581 लोगों के महामारी को लेकर सैंपल लिये जा चुके हैं।
डीसी मुकुल कुमान ने बताया कि जिला के 10 क्षेत्रों को कंटेनमैंट मुक्त घोषित किया गया हैं। जिसमें 50 लक्ष्मी नगर, लालद्वारा गली, मॉडल कालोनी, राजा राम गली, गांव गोलनी, ज्योति नगर नजदीक चर्च जगाधरी, गांव कुराली, गांव ककडोनी, 913 शांति कालोनी जगाधरी, इंद्रा आवास कालोनी को कंटेनमैंट जोन घोषित किया है।