फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

एक पुलिसकर्मी और एक महिला स्वास्थ्य कर्मी समेत 52 लोग कोरोना पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
corona positive
corona positive - फोटो : Yamuna Nagar
एक पुलिसकर्मी सहित 52 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही कुल संख्या 678 हो गई है। जबकि अब तक कुल 352 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं 129 लोगों में कोरोना के कोई लक्षण न होने के कारण होम आइसोलेट किया गया है। जबकि 302 एक्टिव केस है। इसमें से 11 अन्य राज्यों और जिलों के अस्पतालों में भर्ती है।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि बीते बुधवार की देर रात को 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 40 वर्षीय पुरूष निवासी भगतपुरी, 27 वर्षीय पुरूष संतपुरा रोड मॉडल टाउन, 59 वर्षीय महिला शास्त्री कालोनी, 39 वर्षीय पुरूष जयसिटी, 66 वर्षीय पुरूष झंडा चौक, 68 वर्षीय महिला आर्यनगर, 83 वर्षीय पुरूष शिवदयालपुरी, 54 वर्षीय पुरूष मॉडल टाउन, 19 वर्षीय लड़का आनंद कालोनी, 20 वर्षीय बिहार से 10 अगस्त को यमुनानगर आया है और शास्त्री कालोनी में रह रहा है। 65 वर्षीय पुरूष, 70 महिला, 12 वर्षीय लड़की व 70 वर्षीय पुरूष गांव दसौरा छछरौली से है। स्वास्थ्य विभाग ट्रैवल्स हिस्ट्री खंगाल रहा है। हालांकि ज्यादातर पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए है। वहीं गुरूवार को 38 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 45 वर्षीय महिला व 52 वर्षीय महिला गांव सारन से है। 23 वर्षीय लड़का मंगतपुर, 35 वर्षीय पुरूष कैंप, 47 वर्षीय पुरूष जो मेवात से आया है। 25 वर्षीय पुरूष गांव पांसरा, 39 वर्षीय पुरूष गांव घिल्लौर, 38 वर्षीय पुरूष अंटावा, 50 वर्षीय पुरूष रूपनगर, 35 वर्षीय पुरूष रंजीत गार्डन, 25 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय पुरूष गंढी बंजारा, 27 वर्षीय पुरूष शांती कालोनी, 30 वर्षीय पुरूष कैंप जोडियों, 26 वर्षीय पुरूष शिवपुरी कालोनी, 24 वर्षीय पुरूष प्रोफेसर कालोनी, 37 वर्षीय पुरूष शिवपुरी कांसापुर, 25 वर्षीय पुरूष सरोजनी कालोनी, 39 वर्षीय पुरूष कृष्णा कालोनी, 29 वर्षीय पुरूष बैंक कालोनी, 72 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय लड़का त्यागी गार्डन, 27 वर्षीय महिला पुराना हमीदा, 34 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी है। 25 वर्षीय महिला पेपरमील कालोनी, 60 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय लड़की, 9 वर्षीय लड़का बुडहेडी, 15 वर्षीय लड़का सढ़ौरा, 48 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय पुरूष गांव मंगलौर, 55 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17 जगाधरी, 30 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय महिला नाहरपुर, 37 वर्षीय पुरूष गांव बहादुरपुर, 48 वर्षीय पुरूष पुलिस कर्मी गांव रादौर, 4 वर्षीय बच्चा आर्य नगर से है। 30 वर्षीय महिला जो पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल है और वहीं उसका टेस्ट हुआ है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 129 पॉजिटिव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है। अब जिले में कुल कोरोना के 302 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से 11 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती हैं। कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 397 सैंपल लिए गए हैं। कुल 25,142 सैंपलों में से 23,564 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 941 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वीरवार को थाने के एक पुलिस कर्मचारी सहित चार लोग कोरोना वायरस की बीमारी से संक्रमित पाए गए। पूर्व में पांच पुलिस कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना वायरस की बीमारी संक्रमित पाए गए लोगों के घरों व आसपास के घरों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैनिटाइज किया। एसएमओ रादौर डा.विजय परमार ने बताया कि अब तक क्षेत्र में 25 लोग कोरोना वायरस की बीमारी से संक्रमित पाए गए है। जिनमें से पांच लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले के 11 क्षेत्रों को कंटेनमेंट मुक्त घोषित किया गया हैं। नगर निगम क्षेत्र के मॉडल कालोनी का कुछ भाग, सुंदरनगर तेजलरी का कुछ भाग, इंदिरा आवास कालोनी का कुछ भाग, एमएलएन ब्वायज हॉस्टल स्टाफ क्वार्टर नंबर पांच, प्रेम नगर मॉडल टाउन का कुछ भाग, श्रीनगर कालोनी का कुछ भाग, विष्णु नगर जगाधरी वर्कशाप का भाग, प्रोफेसर कालोनी मकान नंबर 1047, पेपर मील का कुछ भाग, खंड रादौर का गांव दामला का कुछ भाग व खंड सरस्वती नगर के गांव फतेहपुर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। इन क्षेत्रों में15 व 20 जुलाई तथा 31 जुलाई से अब तक कोई केस नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed