{"_id":"5f3192338ebc3e3d1d139120","slug":"corona-positive-yamuna-nagar-news-knl403784155","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समेत तीन और लोगों की कोरोना से मौत, 65 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समेत तीन और लोगों की कोरोना से मौत, 65 पॉजिटिव
विज्ञापन
corona positive
- फोटो : Yamuna Nagar
ट्विनसिटी में कोरोना का कहर दिन-प्रतिदिन खतरनाक होता जा रहा है। सोमवार को एक महिला समेत तीन और लोगों की मौत हो गई। इनमें एक 35 साल की महिला हमीदा की रहने वाली थी। वहीं बुडिया निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग और गांधीधाम निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी कोरोना से हुई। पिछले एक सप्ताह में आठ मरीजों की मौत हुई है। अकेले दो दिन में ही छह मौतें हो गई है। खास बात ये है कि इसमें बुजुर्ग मरीजों के साथ युवा भी है। जिनमें शुरूआती तौर पर कोई भी बीमारी इनमें नहीं थी। छोटी मोटी बीमारी के चलते अस्पताल में पहुंचे और कोरोना जांच हुई तो पॉजिटिव रिपार्ट आई। इसके बाद अन्य बीमारियों ने भी मरीजों को अपनी चपेट में लिया। सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित कांबोज ने बताया कि तीनों मृतकों का धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार, सरकारी गाइडलाइन के अनुसार किया गया है। उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई थी। दूर से अंतिम दर्शन करा दिए गए थे।
बुडिया निवासी 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत मुलाना मेडिकल कॉलेज में सोमवार सुबह हुई। मृतक के भतीजे ने बताया कि 16 जुलाई को उनके चाचा की बड़ी आंत ब्लॉक हो गई थी। जिन्हें यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में दिखाया गया। गंभीर हालत के चलते उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां पर उनकी सभी तरह की जांच हुई। 19 जुलाई को उनका ठीक प्रकार से परेशन हुआ। 23 जुलाई को उनका कोरोना की जांच भी हुई। रिपोर्ट 24 जुलाई को पॉजिटिव आई। इसी के साथ उनकी हालात थोड़ी खराब हुई। पीजीआई ने भी उन्हें यमुनानगर नगर के कोविड अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि कोविड अस्पताल के चिकित्सक से बात की। चिकित्सक ने गंभीर बीमारी को देखते हुए यहां लाने की बजाए मुलाना के कोविड अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। जहां आज्ञाराम को भर्ती कराया गया। जहां पर सोमवार को आज्ञाराम को अटैक आया और उनकी मौत हो गई। भतीजे ने बताया कि उनका तीमारदार होने की वजह से उनकी व उनके बेटे की भी कोरोना जांच हुई। जिसमें बेटे की नेगेटिव आई थी और मेरी पॉजिटिव आई थी। इनका टेस्ट भी 25 जुलाई को कराया गया था। जबकि एक जुलाई को दोबारा टेस्ट में मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई।
हमीदा निवासी 35 वर्षीय महिला की मौत भी कोरोना से हो गई। उसका पति मजदूरी का कार्य करता है। पति ने बताया कि दो दिन पूर्व उसकी पत्नी की तबीयत खराब हुई तो वह निजी अस्पताल में दिखाने गया। जहां पर उसकी पत्नी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। यहां के चिकित्सकों उसकी स्थिति को देखा और उसका आयुष्मान कार्ड पूछा। जो उसका नहीं बना था। ऐसे में चिकित्सकों ने उसे जवाब दे दिया और सरकारी अस्पताल भेज दिया। सिविल अस्पताल में भी उसका आधार कार्ड नहीं बना। सलीम के अनुसार हालात खराब देखते हुए सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। बीते रविवार को वह अपनी पत्नी को लेकर मुलाना गया। यहां पर सभी टेस्ट कराए। कोरोना का टेस्ट भी कराया। लेकिन, तीन बजे उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद तीमारदारों के टेस्ट हुए जो नेगेटिव बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गांधीधाम निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति चेस्ट में दर्द के चलते रविवार देर रात को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर चिकित्सकों ने उनके सभी प्रकार के चेकअप किए। लेकिन, उनकी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने बताया कि दर्द के कारण उनकी मौत हो गई। वहीं चिकित्सकों से पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके हार्ट फेल हो गया था।
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि रविवार देर रात को पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसमें से 53 वर्षीय महिला, 82 वर्षीय पुरूष निवासी कमलानगर, 40 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, 79 वर्षीय पुरूष गांव इसोपुर औरंगाबाद, 37 वर्षीय महिला हमीदा से है। वहीं सोमवार को 26 नए कोरोना के केस आए हैं। जिसमें 49 वर्षीय पुरूष निवासी मॉडल कालोनी, 11 वर्षीय पुरूष, 14 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरूष लक्ष्मी नारायण जगाधरी के रहने वाले हैं। 64 वर्षीय पुरूष, 62 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय लड़का, 7 वर्षीय लड़का, 30 वर्षीय महिला गोपाल नगर जगाधरी से है। सभी कोरोना मरीज के संपर्क में आए है। 30 वर्षीय पुरूष, 38 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला इंद्रा कालोनी, 56 वर्षीय पुरूष सरोजनी कालोनी, 24 वर्षीय पुरूष काली मंदिर जगाधरी, 47 वर्षीय महिला नानक नगर, 53 वर्षीय महिला गोपाल नगर, 38 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, 29 वर्षीय महिला त्यागी गार्डन, 74 वर्षीय पुरूष मॉडल टाउन, 11 वर्षीय लड़का साढ़ौरा से है। जो पॉजिटिव मरीज के संपर्क के है। 50 वर्षीय पुरूष गांधी धाम जगाधरी से है। 25 वर्षीय महिला गधौली, 52 वर्षीय महिला देवी भवन बाजार जगाधरी का रहने वाली है।