फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona patient Death

मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में यमुनानगर के कोरोना संक्रमित की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
corona patient Death
corona patient Death - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में जिले के गांव काजीबांस निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। कोविड टेस्ट में वह पॉजिटिव पाया गया है। वह किडनी का मरीज था। पहले वह जगाधरी के एक निजी अस्पताल में गया था। आराम न मिलने कई दिन पहले वह मोहाली अस्पताल में चला गया था। जहां उसका कोविड सैंपल पॉजिटिव पाया गया। शनिवार को मृतक का शव गांव में लाया गया। परिजनों को हालांकि इसकी सूचना दी गई थी। वहीं मरीज के साथ गए चार व्यक्तियों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। शव का कोविड ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने एहतियात के साथ दाहसंस्कार किया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से परिवार के सदस्यों व उसके संपर्क में आएं लोगों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। वहीं जिस प्राइवेट अस्पताल में वह भर्ती हुआ था, वहां भी यह सूचना पहुंची तो कई स्टाफ सदस्यों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उनके सैंपल भी लिए जाएंगे। साथ ही जिस दिन वह अस्पताल गया था, उस दिन कौन कौन मरीज वहां गए थे, उनका डाटा भी खंगाला जाएगा।
विज्ञापन

पांच मामले सामने आए
-ट्विनसिटी में कोरोना के शनिवार को पांच मामले सामने आएं हैं। जिले अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 88 हो गई है। इसमें से 33 मरीजों को छुट्टी कर घर भेज दिया गया है। अब 54 एक्टिव केस है। इसमें से 82 मामले यमुनानगर के और 6 केस दिल्ली से संबंधित है। वहीं रादौर क्षेत्र के एक 42 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

ट्विनसिटी में शनिवार को 123 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें से पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इनमें से चार मामले यमुनानगर और एक दिल्ली से संबंधित है। जबकि 118 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि लेबोरेटरी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार एक पॉजिटिव केस रामनगर, 3 पॉजिटिव केस मॉडल टाउन में तथा एक पॉजिटिव केस विष्णु नगर यमुनानगर में पाया गया है। जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन में एक ही परिवार के 70 वर्षीय पति, 59 वर्षीय पत्नी व 47 वर्षीय बेटा है। ये तीनों मॉडल टाउन में ज्वैलर्स के संपर्क में आएं थे।
वहीं, रामनगर में 38 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। बताया जा रहा है कि यह एक निजी बैंक में नौकरी करता है। वहीं विष्णु नगर में 39 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव आया है। जो दिल्ली में नौकरी करता है। इसकी पत्नी पहले ही कोरोना पॉजिटिव है। सभी संक्रमितों को कोविड-19 ईएसआई अस्पताल में भर्ती किया। वहीं कालोनी को सील किया। वहीं शनिवार को गांव महमूदपुर में एक 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। संक्रमित को बिलासपुर कोविड सेंटर में भर्ती किया है। इसका इलाज अंबाला में रसौली का चल रहा था। वहीं पर इसका कोरोना का सैंपल लिया गया था।

यह मरीज पहले से ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त था और फोर्टिस में ही उसका इलाज चल रहा था। तीन दिन पहले हालत बिगड़ने पर उसे जगाधरी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे फोर्टिस अस्पताल भेजा गया। इसके साथ गए परिजनों को गांव के बाहर की क्वारंटीन किया गया है। वहीं गांव में टीमें भेजी गई हैं। कुछ परिजनों के अंबाला में सैंपल लिए गए हैं। बाकी के हमारी टीम सैंपल लेगी। जिस प्राइवेट अस्पताल में गया था, वहां के पांच लोग इसके संपर्क में आएं थे। उनके भी सैंपल लिए जाएंगे।
-डॉ. विजय दहिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed