{"_id":"643effd44e0c5ef9a1013fd4","slug":"corona-growing-rapidly-49-new-patients-found-yamuna-nagar-news-c-18-1-95348-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तेजी से बढ़ रहा कोरोना, 49 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तेजी से बढ़ रहा कोरोना, 49 नए मरीज मिले
Wed, 19 Apr 2023 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में कोरोना की स्थिति बिगड़ती जा रही है। मंगलवार को कोरोना के 49 नए मरीज सामने आए जबकि मंगलवार को 47 केस मिले थे। इस दौरान कुछ मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। अब जिले में कोरोना ग्रस्त सक्रिय मरीजों की संख्या 85 हो गई है।
इसी के चलते स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने लोगों से आह्वान किया है कि वे संबंधित वायरस के फैलाव को हल्के में न लें और कोविड नियमों का हर हाल में पालन करें। उधर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को 224 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। जो एक्टिव केस हैं, इनमें से आठ का उपचार अस्पताल में चल रहा है। जबकि 77 लोगों केे घर पर ही आइसोलेट किया गया है।
पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। भीड़ वाले स्थानों पर भी लोग बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। यह लापरवाही विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त लोगों के अलावा अन्य पर भी भारी पड़ सकती है, क्योंकि कोरोना का जो वैरिएंट इस वक्त लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है वह उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है जो पहले से ही किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त हैं। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की बहुत जरूरत है। 1532 लोगों की रिपोर्ट अभी लैब से आनी बाकी है। जिले में कोविड का रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत व कोविड पॉजिटिव रेट 4.53 प्रतिशत है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कि जिले में कोरोना के 49 नए केस मिले हैं। अब जिले में कोरोना के कुल एक्टिव केस 85 हो गए हैं। इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। उनके अनुसार जिन लोगों ने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लगवाई है, वे भी जल्द से जल्द लगवाएं, क्योंकि टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का बड़ा उपाय है।