फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona case in Yamunanagar

नौ लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, जिले में कुल एक्टिव केस हुए 27

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
corona case in Yamunanagar
corona case in Yamunanagar - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। जून माह के दूसरे सप्ताह में कोरोना संक्रमण अपना असर दिखा रहा है। वीरवार को नौ लोगों रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 36 हो गई है। इनमें से नौ लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब जिले में एक्टिव केस 27 है। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी कॉलोनियों को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जो ये नौ पॉजिटिव केस आए है, वह दो दिन पूर्व आए पांच लोगों के संपर्क में आए है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वीरवार को आई रिपोर्ट में नौ लोगों पॉजिटिव आए है। जम्मू कॉलोनी से दो, यमुना विहार दशमेश कॉलोनी से 05, प्रहलादपुरी से एक व ज्वालानगर से एक। हालांकि इनमें से पहले से ही कुछ कॉलोनी कंटेनमेंट जोन में है। स्वास्थ्य विभाग ने कंटेनमेंट जोन में सैंपलिंग लेने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। राज्य सरकार द्वारा मनोनीत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेन्द्र सिंह ने भी कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण कर क्षेत्र के लोगों की सैंपलिंग करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए है।
विज्ञापन

फाइनेंसर के संपर्क से हुए संक्रमित
दशमेश कॉलोनी में पांच लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ का कहना है कि वीरवार को जो रिपोर्ट आई है, वह उन लोगों के संपर्क में आए है जिनकी रिपोर्ट दो दिन पूर्व पॉजिटिव आई है। ऐसा माना जा रहा है कि फाइनेंसर के संपर्क में सैकड़ों लोग आए है। क्योंकि रुपये कलेक्शन के साथ-साथ वह मकानों का मैटीरियल भी सप्लाई करता था। जिससे इसके संपर्क में आए लोगों की पूरी पूरी संभावना कोरोना पॉजिटिव की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन खुलना हुआ घातक
लॉकडाउन खुलने से लोगों का आवागमन भी बढ़ गया है। बाजारों और सड़कों पर भीड़ आम बात हो गई है। हैरानी की बात है कि सराकर व प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन को दरकिनार कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना के मामले बढ़ना लाजमी है। सोशल डिस्टेसिंग का मजाक उड़ाया जा रहा है। गोल ज्यादातर दुकानों में गोल घेरे तक नहीं है, ग्राहक एक के ऊपर एक चढ़ रहे हैं।
सोशल डिस्टेंस का करें पालन
डीसी मुकुल कुमार ने जिले के लोगों से अपील की है कि वह अकारण ही घर से बाहर न निकले। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन गंभीरता से करें। सरकार की गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई व जुर्माना वसूला जाएगा।

वीरवार को जो रिपोर्ट आई है। उनमें वह लोग पॉजिटिव आए है, जो दो दिन पहले मिले पांच कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए है। क्षेत्र में सैंपलिंग की प्रक्रिया तेज कर दी है।
-डॉ.विजय दहिया, सीएमओ यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed