फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corona again took the lives of two

कोरोना ने फिर ली दो की जान, अब 912 सक्रिय केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Corona again took the lives of two
-जिला में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण, मरने वालों की संख्या 23 पहुंची
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वीरवार को कोरोना संक्रमण से दो और लोगों की जान चली गई। इस तरह अब तक मरने वालों की संख्या 23 पर पहुंच गई। वहीं मौजूदा समय में जिला में 912 सक्रिय केस हैं।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अभी तक कुल 574791 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 540726 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 1446 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष हैं। उन्होंने बताया कि जिला में 187 एक्टिव माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं। जिला में कोरोना की संख्या बढ़ने के बाद भी लोग संभल नहीं रहे। लोग अभी भी लापरवाह हो रहे हैं। हालांकि पुलिस विभाग की तरफ से बिना मास्क वालों के चालान काटने का हवाला दिया जा रहा है किंतु ज्यादातर लोग अभी भी बिना मास्क के सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

बाक्स--------------
रिकवरी रेट 95.22 प्रतिशत पहुंचा
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को कोरोना के नए 138 केस सामने आने से कोविड-19 का रिकवरी रेट 95.22 प्रतिशत हो गया है। जिले में कुल आबादी का 47.81 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 28203 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 26857 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed