फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Conveyed the message of Sanatan culture through Sankirtan

Yamuna Nagar News: संकीर्तन से दिया सनातन संस्कृति का संदेश

Mon, 19 Oct 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 19 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Conveyed the message of Sanatan culture through Sankirtan
मां भगवती के भजनों पर झूमतीं जय सिया राम सुमिरन ग्रुप की पदा​धिकारी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर जय सिया राम सुमिरन ग्रुप की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर मां भगवती का संकीर्तन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से माता रानी की आराधना की और परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। मां भगवती के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
ग्रुप की प्रमुख मलिक रोजी आनंद ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराएं हमारी पहचान हैं। इनका संरक्षण करना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को धार्मिक परंपराओं, संस्कारों और सनातन धर्म से जोड़ना जरूरी है, ताकि बच्चे अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझें और उस पर गर्व कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जय सिया राम सुमिरन ग्रुप का उद्देश्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मां भगवती की आराधना के माध्यम से धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना है। साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत करना भी प्रमुख उद्देश्य है। इस अवसर पर सुषमा रानी, रेखा, मनिंदर कौर, सावित्री छेत्री, उमा शर्मा, मोहिनी शर्मा, नीतू और सोनिया सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed