फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Conveyed the message of a developed India to the youth

Yamuna Nagar News: युवाओं को दिया विकसित भारत का संदेश

Tue, 16 Jun 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 16 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Conveyed the message of a developed India to the youth
मॉडल टाउन में प्रगति पथ यात्रा निकालते विद्यार्थी। डीआईपीआरओ - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को मॉडल टाउन में प्रगति पथ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को निरंतर आगे बढ़ने तथा देश को विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए प्रेरित करना था।
यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को सरकार की विभिन्न उपलब्धियों और विशेष रूप से शिक्षा क्षेत्र में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। युवाओं को यह भी बताया गया कि वे अपने ज्ञान, कौशल और सकारात्मक सोच के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. सुमन भाटिया व डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति तथा अमूल्य संपत्ति होते हैं। देश की प्रगति, विकास और समृद्धि में युवाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान समय में भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल, कृषि, उद्योग और सामाजिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में युवा सक्रिय भागीदारी निभाकर देश की उन्नति में योगदान दे रहे हैं। युवाओं को कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed