{"_id":"6a09fda55136b539e40be1f1","slug":"conveyed-the-message-of-a-developed-india-and-swadeshi-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-156256-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विकसित भारत और स्वदेशी का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विकसित भारत और स्वदेशी का दिया संदेश
Sun, 17 May 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 17 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट करते कुरुक्षेत्र जिला के पदाधिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आदिबद्री में आयोजित भाजपा जिला कुरुक्षेत्र का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान रविवार को संपन्न हो गया। कार्यकर्ताओं को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संदेश दिया गया।
प्रशिक्षण शिविर में मौजूद कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षकों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। ऐसे में पॉलीथिन का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।
शिविर के दौरान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने ईरान-अमेरिका युद्ध और उसके कारण विश्वभर में पैदा हुए ऊर्जा संकट समेत अन्य चुनौतियों पर विस्तार से मंथन किया। प्रशिक्षकों ने कहा कि वैश्विक हालात का असर आम लोगों के जीवन पर भी पड़ता है, इसलिए देशहित में सामूहिक जिम्मेदारी निभाना जरूरी है।
विज्ञापन
प्रशिक्षकों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का उदाहरण देते हुए बताया कि जब आजादी के बाद देश में अनाज संकट आया था, तब उन्होंने लोगों से सप्ताह में एक दिन उपवास रखने की अपील की थी। इसी प्रकार आज प्रधानमंत्री मोदी लोगों से सोना खरीदने से बचने और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कर रहे हैं।