फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Controversy over stopping bhajan kirtan going on near church, complaint against SHO in police station

चर्च के नजदीक चल रहा भजन कीर्तन रोकने पर विवाद, एसएचओ के खिलाफ थाने में शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Controversy over stopping bhajan kirtan going on near church, complaint against SHO in police station
जगाधरी। एकता विहार कॉलोनी स्थित चर्च में प्रार्थना सभा और हिंदू संगठनों द्वारा भजन कीर्तन करने को लेकर विवाद हो गया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि थाना फर्कपुर एसएचओ ने उन्हें डराया व धमकी दी। इतना ही नहीं जहां वह भजन-कीर्तन कर रहे थे, एसएचओ वहां पर जूते पहन कर चले गए। इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। इससे नाराज लोग गिरफ्तारी देने के लिए खुद ही थाना फर्कपुर की पीसीआर में बैठ गए। इसके बाद फर्कपुर थाना एसएचओ दिनेश के खिलाफ शिकायत देकर उसी थाने में केस दर्ज करने की मांग की गई।
विज्ञापन

एकता विहार कॉलोनी में इससे पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। दरअसल कॉलोनी में स्थित चर्च में जब प्रार्थना सभा होती है तो हिंदू संगठन एतराज जताते हैं। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि उन्हें प्रार्थना करने से कोई एतराज नहीं है, परंतु चर्च में लाउड स्पीकर लगाकर तेज आवाज में प्रार्थना की जाती है। इस पर कई बार लोग एतराज जता चुके हैं। जब समाधान नहीं हुआ तो हिंदू संगठनों ने चर्च के सामने वाले घर में लाउड स्पीकर लगाकर भजन-कीर्तन शुरू कर दिया। रविवार को एक बार फिर चर्च में लाउड स्पीकर पर प्रार्थना शुरू हुई तो हिंदू संगठनों ने सामने वाले घर से कुछ दूरी पर सावन मास को लेकर भजन कीर्तन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में पंडित उदयवीर शास्त्री, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, एडवोकेट दिनेश सिंह चौहान, नगर धर्म जागरण समन्वयक जानकी प्रसाद, जयभवानी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चिराग सिंघल, जिला सह मीडिया प्रभारी कुनाल भारद्वाज, आरएसएस के सह सेवा प्रमुख मनोज कुमार, एससी मोर्चा के जिला महामंत्री शिवराम ने बताया कि एकता विहार कॉलोनी में महिला अन्नपूर्णा की बेटी की शादी है। इसके अलावा सावन का महीना चल रहा है। इस उपलक्ष्य में अन्नपूर्णा के घर पर भजन कीर्तन चल रहा था। तभी वहां पर थाना फर्कपुर एसएचओ दिनेश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने भजन-कीर्तन के लिए लगाया गया लाउड स्पीकर बंद करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि घर में जिस जगह पर भजन-कीर्तन चल रहा था, वहां एसएचओ जूते पहनकर चले गए। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं। नाराज लोग एकत्रित होकर प्रदर्शन के लिए घर के बाहर निकल आए। मामला बिगड़ता देख मौके पर पुलिस बल बुलाया गया। फिर नाराज लोग थाना फर्कपुर में गए और हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के आरोप में एसएचओ के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

किसी की भावनाओं को आहत नहीं किया : दिनेश
थाना फर्कपुर एसएचओ दिनेश का कहना है कि कॉलोनी में पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। कोई झगड़ा न हो, इसलिए उन्होंने केवल लाउड स्पीकर की आवाज कम करने के लिए कहा था। इसके लिए वह जिस घर में कीर्तन हो रहा था, उसके गेट तक गए थे। भजन वाली जगह पर गए ही नहीं। उन पर बेवजह आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed