फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Contract health workers demonstrated, Yamunanagar

निर्माणाधीन इमारत के नीचे स्वास्थ्य कर्मियों ने कर-या प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Contract health workers demonstrated, Yamunanagar
जुलूस की शक्ल में सीएमओ कार्यालय जाते कर्मचारी। - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। निर्माणाधीन सिविल अस्पताल की इमारत के नीचे बुधवार को ठेका कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सिविल अस्पताल सहित उप नागरिक अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी व ईएसआई के स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने अधिकारियों व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों से मिलने सीएमओ विजय दहिया मौके पर पहुंच गए। ज्ञापन लेकर उन्होंने कर्मचारियों को उनकी मांगें उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
प्रदर्शन की अगुवाई स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सुमित ऋषि ने की। संचालन सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने किया। सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान महीपाल सोढे, सीआईटीयू कोषाध्यक्ष रामकुमार कांबोज, रिटायर्ड कर्मचारी नेता विनोद त्यागी ने कहा कि कोरोना महामारी के समय स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों ने अपनी जान पर खेलकर लोगों को बचाया। कर्मचारी कोरोना से संक्रमित भी हुए और अपने कर्तव्य का निर्वाह किया। सरकार को इन कर्मचारियों को ठेका प्रथा से निकालकर पे-रोल पर करने के बजाए इन्हें नौकरी से निकाल दिया है। कर्मचारियों की एकता के कारण इन्हें दोबारा रखा गया। ठेकेदार व स्वास्थ्य अधिकारी मिलीभगत कर सरकार व मंत्रियों के आदेशों को अंगूठा दिखा रहे हैं। हालात यह है हरियाणा के 11 जिलों में स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी महीनों से अपने रोजगार बचाने के लिए आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन

एसकेएस कोषाध्यक्ष सतीश राणा, अध्यापक संघ के जिला प्रधान राकेश धनखड़, ब्लॉक प्रधान जोत सिंह, नगरपालिका शाखा सचिव प्रवेश परोचा ने कहा कि ठेकेदारों की मनमानी के चलते कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि ठेका कर्मचारियों का एक महीने का वेतन बिना किसी कारण के रोका गया है। अधिकारियों व मंत्रियों के आदेशों को ठेकेदार अंगूठा दिखा रहे हैं। नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों का वेतन जल्द जारी किया जाए। वहीं ठेका प्रथा समाप्त कर सभी को पे-रोल पर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीटू जिला सचिव शरबती देवी, संजय कांबोज, नगरपालिका से सुमित मचल, जनस्वास्थ्य विभाग से चेयरमैन अशोक वर्मा, नरेंद्र कांबोज, प्रेम प्रकाश, स्वास्थ्य विभाग से शालू, मधु, कुसुम, शशि, प्रिंस, मनीष सहित अन्य उपस्थित रहे। स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ, सीआईटीयू, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, नगरपालिका, अग्निशमन, बिजली निगम, रोडवेज, जनस्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, बीएंडआर, अध्यापक संघ सहित तमाम कर्मचारी संगठनों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed