फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Construction resumes in illegal colony

Yamuna Nagar News: अवैध कॉलोनी में निर्माण फिर शुरू

Sun, 30 Mar 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 30 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Construction resumes in illegal colony
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। भू-माफिया ने जगाधरी मार्ग पर 22 एकड़ में अवैध रूप से काॅलोनी काट कर प्लाट बेचने का काम कर रहा है। अनाज मंडी गेट के सामने अवैध काॅलोनी में नियमों को ताक पर रख कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। कुछ दिन पहले जिला नगर योजनाकार की टीम ने इस कॉलोनी को अवैध बताते हुए इसमें जेसीबी से तोड़फोड़ की थी। अब इसमें निर्माण कार्य जोरशोर से चल रहा है।
अवैध कॉलोनी में भराव के लिए डंपरों द्वारा दिन रात मिट्टी डालने का काम भी किया जा रहा है। इससे लोक निर्माण विभाग की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। लोगों का कहना है कि भूमाफिया अवैध काॅलोनी में लोगों को अनेक सुविधाएं देने का बहकावा देकर प्लाॅट बेचते हैं। यहां तक की लोगों को यह भी नहीं बताया जाता कि कॉलोनी वैध है या अवैध। सस्ते के चक्कर में लोग अपनी मेहनत की कमाई प्रॉपर्टी डीलर के बहकावे में आकर अवैध काॅलोनी में लगा रहे हैं। ॉ
विज्ञापन

प्लाॅट खरीदने के बाद वह अपने आप को ठगा महसूस करते हैं। राजस्व विभाग व जिला योजनाकार विभाग के अधिकारी आंखें मूंद कर चुप्पी साधे हुए हैं। लोगों का आरोप है कि जिला योजनाकार विभाग द्वारा कुछ दिन पहले खानापूर्ति करते हुए जेसीबी से खोदाई करके कार्रवाई की गई थी और मिट्टी से बनाई सड़कों को हटा दिया था। लेकिन अगले दिन फिर से अवैध कालोनी में कार्य शुरू कर दिया गया है। अब इसमें भवन का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल का कहना है कि बिना अनुमति के कोई भी कॉलोनी नहीं काटी जा सकती। अनाज मंडी के सामने व जगाधरी मार्ग पर अवैध कॉलोनी में हो रहे निर्माण की जांच करवा कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed