फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congress's victory march following the Education Minister's resignation

Yamuna Nagar News: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कांग्रेस का विजय मार्च

Sun, 26 Jul 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Congress's victory march following the Education Minister's resignation
 नेहरू पार्क पर विजय जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते शहरी जिला प्रधान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार शाम जगाधरी व यमुनानगर में विजय मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विजय मार्च कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरपाल गुर्जर और शहरी जिला प्रधान देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में मॉडल टाउन स्थित नेहरू पार्क से निकाला गया। मार्च में जगाधरी से कांग्रेस विधायक अकरम खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। नरपाल गुर्जर और देवेंद्र सिंह ने कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उनका कहना था कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से उठाना छात्रों का संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह युवाओं के संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के दबाव के कारण केंद्र सरकार को यह निर्णय लेना पड़ा। साथ ही उन्होंने इसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संघर्ष की जीत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता रमन त्यागी, पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर बत्रा, मोहन जयरामपुर और निर्मल चौहान ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करना और अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक और छात्र का अधिकार है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से करना चाहिए, न कि बल प्रयोग से। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी आवाज उठाती रहेगी।

 नेहरू पार्क पर विजय जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते शहरी जिला प्रधान। संवाद

 नेहरू पार्क पर विजय जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते शहरी जिला प्रधान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed