फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congressmen were stopped by barricades and created ruckus

Yamuna Nagar News: कांग्रेसियों को बेरिकेड्स लगाकर रोका, किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Congressmen were stopped by barricades and created ruckus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। विभिन्न दलों के 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस इंडिया गठबंधन ने लघु सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी कर डीसी को ज्ञापन देने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लघु सचिवालय के गेट पर बेरिकेड्स लगाकर रोक दिया। जिससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों में तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शन के दौरान डीसी कार्यालय में नहीं थे। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता डीसी को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने नेताओं को समझाकर शांत किया। जिसके बाद डीसी के निजी सहायक ने ज्ञापन लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेसी अनाज मंडी स्थित धरना स्थल पर लौट आए। सांसदों के निलंबन के विरोध में प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से जिलास्तरीय लोकतंत्र बचाओ धरना प्रदर्शन बुलाया गया था। जिसके लिए अनाजमंडी में सुबह टेंट लगाकर कांग्रेस विधायकों, पार्षदों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कांग्रेस का धरना सुबह से दोपहर तक चला। जिसके लिए सभी सुबह 10 बजे मंडी में एकत्रित हुए। यहां पर पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिसके बाद जुलूस की शक्ल में लघु सचिवालय पहुंचे, लेकिन पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया।

इस दौरान रादौर से कांग्रेस विधायक डॉ. बीएल सैनी ने कहा कि 142 सांसदों को निलंबित किया जाना विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए घातक है। भाजपा लोकसभा में बहस करने से बचने के लिए ऐसे तरीके अपना रही है। सांसदों का निलंबन असंवैधानिक तरीके से किया गया है। इसके विरोध में इंडिया गठबंधन ने प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन में सैलजा गुट के कई बड़े चेहरे दिखाई नहीं दिए। कांग्रेस की फूट के सवाल पर डॉ. बीएल सैनी ने कहा कि कांग्रेस में फूट नहीं है। कई कार्यकर्ता व नेता निजी कारण से नहीं आ पाए हैं। कांग्रेस एकजुट है और आगे भी एकजुट रहेगी। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमन त्यागी, पवन चोपड़ा, पार्षद हरमीन कौर कोहली, पार्षद निर्मल चौहान, पूर्व पार्षद अमरजीत कोहली, कांग्रेस नेता गुरबाज सिंह संधू, हार्दिक सखुजा, हर्षुल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed