{"_id":"60e9f98f8ebc3e49c21e971a","slug":"congressmen-expressed-their-anger-over-rising-petrol-prices-by-cycling-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl760501122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने साइकिल चलाकर पेट्रोल के बढ़ते दामों पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने साइकिल चलाकर पेट्रोल के बढ़ते दामों पर जताया रोष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों व बेतहाशा महंगाई के विरोध में शनिवार को कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ साइकिल चलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। महिलाओं ने महंगा राशन, पहुंच से दूर रसोई गैस के लिए सरकार को जमकर कोसा।
साइकिल यात्रा अनाजमंडी गेट से शुरू होकर भाई कन्हैया साहिब चौक, मधु चौक, शहीद भगत सिंह चौक, नगर निगम चौक, रेलवे स्टेशन चौक से वापस शहीद भगत सिंह चौक पर समाप्त हुई। साइकिल यात्रा प्रदर्शन का नेतृत्व साढौरा विधायक रेनूबाला ने किया। संचालन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं जिला कोआर्डिनेटर श्याम सुंदर बतरा ने किया। कांग्रेसियों ने शहर में पांच किलोमीटर साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान जगह- जगह लोगों ने मीठा व ठंडा पानी पिलाकर समर्थन किया।
श्याम सुंदर बतरा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। सरकार को लोगों की कोई परवाह नहीं है। महंगाई के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जनता के प्रतिनिधि अपने और अपनों के विकास में लगी है। साढौरा विधायक रेनूबाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार के कारण नहीं बढ़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार का हवाला देकर सरकार लूट कर रही है। चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए यह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की विफलता के कारण लोगों को भूखे मरने की नौबत आ गई है। रसाई गैस गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों की पहुंच से दूर हो गई है। महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हो गई हैं। लोगों का रोजगार छिन गया है। दो वक्त की रोटी के लाले पड़ गए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान पार्षद एवं पूर्व प्रत्याशी निर्मल चौहान, पार्षद देवेंद्र सिंह, अनिल गोयल, राकेश शर्मा काका, वेद मेहरमपुर, नरपाल गुर्जर, सचिन शर्मा, संदीप राणा, मांगे राम मारूपुर, नरसिंहपाल, सुरेश ढांडा, दवेंद्र चावला, मनोज जयरामपुर, मोहन वर्मा, गगन खरोड़, कपिल खेत्रपाल, राजेश शर्मा, सुमन सैनी, ऊषा कमल, संध्या शर्मा, नरवैल सिंह, मेम सिंह दहिया, टीपी सिंह, मुकेश पाल, राणा आस मोहम्मद, पवन चोपड़ा, आकाश बतरा, इकबाल खान, हरबंस बाली, वसीम दाउदी, अशोक कुमार, सीताराम, करुणाराम, अभयजीत, चेतन बक्शी, रविंद्र, राम कुमार, लक्ष्मण अंसल, फूलचंद, रॉबिन जॉन, लवली वधावन सहित अन्य उपस्थित रहे।