फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congress, Women's Conference, BJP, State President Kumari Selja, Yamunanagar

महिलाओं की शक्तियों का हनन कर रही है भाजपा : सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Congress, Women's Conference, BJP, State President Kumari Selja, Yamunanagar
कांग्रेस की महिला पंचायत में उपस्थित महिलाएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। तोताराम धर्मशाला में मंगलवार को कांग्रेस की महिला पंचायत हुई। यह पंचायत महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष एवं वार्ड-3 की पार्षद हरमीन कौर कोहली की ओर से करवाई गई। मुख्यातिथि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस ऐलनाबाद उप चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस यहां अपना मजबूत प्रत्याशी उतारेगी। साथ ही कहा कि भाजपा महिलाओं का सशक्तिकरण नहीं उनकी शक्तियों का हनन कर रही है।
उज्ज्वला योजना पर सैलजा ने कहा कि आज खाना बनाते समय महिलाओं की आंखों में आंसू आ जाते हैं। रसोई गैस एक हजार के पार हो गई है। राशन सहित रसोई का सामान इतना महंगा हो गया है कि लोगों के मुंह से निवाला तक छीन गया है। सरसों के तेल ने लोगों का तेल निकाल दिया है। दिन भर पसीना बहाने के बाद भी लोग बच्चों को भर पेट खाना नहीं खिला पा रहे हैं। सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के राज में वैश्विक मूल्यों के कारण जब घरेलू गैस साढ़े चार सौ रुपये हो गई थी, तो लोगों को भारी सब्सिडी देकर राहत दी थी। अब ऐसे हालात नहीं है, लेकिन पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, रसोई गैस लेना लोगों के बस से बाहर हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिन भर नारा लगाने वाली सरकार बताएं कि गरीब व्यक्ति बेटी की शिक्षा कहां से लाए। शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है। इंजीनियरिंग, मेडिकल जैसी पढ़ाई केवल पूंजीपतियों के बच्चे ही कर सकते हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अन्नदाता हक के लिए 10 महीनों से सड़क पर है और नेता पूंजीपतियों के साथ मस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलजा ने कहा कि सरकार से यदि कोई जवाब मांगता है, तो उसके खिलाफ सीबीआई और ईडी की कार्रवाई की जाती है। सरकारी तंत्र का प्रयोग प्रजातंत्र के खिलाफ किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक रामकिशन गुर्जर, साढौरा विधायक रेणु बाला, पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान, जिप के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर बतरा, पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी, पार्षद देवेंद्र सिंह, विनय कांबोज, निर्मल चौहान, सचिन शर्मा, नरपाल गुर्जर, मनोज जयरामपुर, टीपी सिंह, हार्दिक सखूजा, भूपेंद्र राणा, देवेंद्र चावला, सुमन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed