फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congress opened its cards, put a stamp in the name of Nisha Agarwal for the chairman candidate

कांग्रेस ने खोले पत्ते, चेयरमैन उम्मीदवार के लिए निशा अग्रवाल के नाम पर लगाई मोहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Congress opened its cards, put a stamp in the name of Nisha Agarwal for the chairman candidate
निशा अग्रवाल। फाइल फोटो - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर/साढौरा। नगरपालिका चुनाव के नामांकन के लिए दो दिन शेष रह गए हैं। चार जून को नामांकन का अंतिम दिन है। अभी तक किसी भी पार्टी की तरफ से कोई नाम सामने नहीं आया था। वहीं वीरवार को कांग्रेस ने सबसे पहले उम्मीदवार के नाम के पत्ते खोले। पार्टी ने चेयरमैन उम्मीदवार के लिए निशा अग्रवाल के नाम पर मोहर लगा दी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इससे पहले अशोक मेहता का नाम सामने आ रहा था, लेकिन उन्होंने निशा को समर्थन दे दिया। निशा अग्रवाल, अंकित अग्रवाल की पत्नी हैं जो कि आढ़त का काम करते हैं, जबकि निशा गृहिणी हैं। उन्होंने बीएससी बीएड की है। वे पहली बार चुनाव लड़ेंगी। इस संबंध में अग्रवाल धर्मशाला में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई थी। जिसमें विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निशा अग्रवाल के नाम पर मोहर लगाई गई है। अब जल्द ही सभी 13 वार्डों के पार्षद उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं साढौरा हल्के की विधायक रेनु बाला के पति इंजीनियर ऋषि पाल ने कहा कि हम हर हाल में यह चुनाव जीतेंगे। निशा अग्रवाल चेयरमैन पद की उम्मीदवार हैं जो कि पढ़ी लिखी महिला हैं। निशा समाज की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी। वहीं जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन अनिल संधू मोंटी ने कहा कि आज महिलाएं राजनीति का क्षेत्र हो या कोई अन्य क्षेत्र किसी से कम नहीं और हर कार्य में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करती हैं। बैठक में पंचायत संघर्ष समिति के प्रधान दिलावर हुसैन, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान कुंदन लाल, सुधीर भल्ला, महावीर संधू, बिट्टू परभौली, दर्शन सिंह, कपिल, शुभम गौरी, लाडी शर्मा, टीटू आढती, राजेश गौरी, सुनील गौरी, कस्तूरी लाल, रणधीर सिंह, विकास शर्मा, सुंदर वर्मा, कुकू जैन, रवि बत्रा, बॉबी बत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित अग्रवाल मेरे बच्चे के समान : अशोक मेहता
पहले अशोक मेहता का नाम चेयरमैन पद के उम्मीदवार के लिए सामने आ रहा था। परंतु बाद में बदलाव कर दिया गया। वहीं अशोक मेहता ने बैठक में मौजूद निशा अग्रवाल के पति अंकित अग्रवाल को समर्थन देते हुए कहा अंकित मेरे बेटे के समान है, इसमें मुझे कोई एतराज नहीं है। मेरा उन्हें पूरा सहयोग और समर्थन है। ईमानदारी के साथ कांग्रेस पार्टी और अंकित अग्रवाल के साथ हूं। बैठक में जो भी फैसला लिया गया है मैं उसे स्वीकार करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed