{"_id":"6a63ca0b7b19229ebc0d7d54","slug":"congress-members-took-to-the-streets-to-protest-against-the-lathi-charge-on-students-at-jantar-mantar-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-160099-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी
विज्ञापन
जंतर मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में नारेबाजी करते कांग्रेसी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रादौर में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
ग्रामीण जिला कांग्रेस प्रधान नरपाल सिंह गुर्जर और हल्का प्रधान गुलजार सिंह नंबरदार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय में नायब तहसीलदार अनिल कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा पेपर लीक विवाद को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और अन्य कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस ने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की न्यायिक जांच करवाई जाए और छात्रों को पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस प्रधान नरपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि युवा और छात्र देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी छात्र अपनी पढ़ाई छोड़कर सड़कों पर उतरने को मजबूर नहीं होता, जब तक व्यवस्था उसे निराश न कर दे। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से लाखों विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के सपनों पर असर पड़ता है।
उन्होंने कहा कि छात्र किसी राहत या दान की मांग नहीं कर रहे, बल्कि निष्पक्ष और पेपर लीक मुक्त परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से छात्रों की समस्याओं का समाधान करने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की बात सुनी जानी चाहिए और समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से होना चाहिए। इस अवसर पर गुलजार सिंह नंबरदार, विक्रम सैनी, संगम राणा, भाकियू जिला प्रधान संजू गुंदयाना, नवाब सिंह गुंदियाना, रणधीर सिंह अलीपुरा, संजू धौलरा मौजूद रहे।