फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congress members held a protest march and burned an effigy of the CEC

Yamuna Nagar News: कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकालकर सीईसी का पुतला फूंका, जताया रोष

Sun, 25 Oct 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 25 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Congress members held a protest march and burned an effigy of the CEC
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाते कांग्रेसी कार्यकर्ता। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। कांग्रेस पार्टी की ओर से शनिवार को शहर के बुबका चौक पर वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर रोष जताया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक रवि जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रदर्शन की देखरेख ब्लॉक प्रधान गुलजार सिंह भागू माजरा ने की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रवि जोशी के नेतृत्व में कांबोज धर्मशाला से बुबका चौक तक पैदल रोष मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने वोट चोर-गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में रादौर में रैली निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव आयोग पर कब्जा कर लिया है। केंद्र सरकार और भारत निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से मतदाता सूचियों में धांधली की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं और वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसआईआर के माध्यम से वोट चोरी की जा रही है, जिससे लोकतंत्र को नुकसान पहुंच रहा है। कांग्रेस जनता की आवाज उठाने का काम कर रही है। पार्टी जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने के बाद अब बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में पहुंचने का निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर जिला ग्रामीण प्रधान नरपाल सिंह गुर्जर, शहरी प्रधान देवेंद्र सिंह, मोहन वर्मा, मोनिका डूमरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed