फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congress made a lot of promises but had it fulfilled them during its 55 years of rule, India would have been a rich and powerful country in the world: Rajnath Singh.

कांग्रेस ने वादे बहुत किए पर 55 साल के राज में इन्हें पूरा करती तो भारत विश्व का धनवान और ताकतवर देश होता : राजनाथ सिंह

Thu, 03 Oct 2024 07:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 03 Oct 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
Congress made a lot of promises but had it fulfilled them during its 55 years of rule, India would have been a rich and powerful country in the world: Rajnath Singh.
कुरुक्षेत्र/यमुनानगर। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जन आशीर्वाद रैलियों को संबोधित किया। यमुनानगर के बिलासपुर में रक्षामंत्री ने कहा कि हाल में लोकसभा चुनाव हुआ था और अब चार माह बाद विधानसभा का चुनाव हो रहा है। अच्छा होता यदि दोनों चुनाव एकसाथ होते। भारत में कोई न कोई चुनाव का सिलसिला चलता रहता है, तो ऐसे में पूरी प्रशासनिक मशीनरी इन्हीं सब चीजों में लगी रहती है, जनता के हित के लिए जितना काम करना चाहिए, उतना वे समय नहीं दे पाते। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैसला किया। इसी संसद में इसी दौरान वन नेशन-वन इलेक्शन का एक बिल लेकर आए। सारे विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव एकसाथ हों और सौ दिन के अंदर ही जिला पंचायत, ब्लॉक कमेटी, जिला परिषद के भी चुनाव साथ हो जाएं। ये हम लोगों की कोशिश है। राजनाथ सिंह साढौरा विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह के समर्थन में रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने कहा कि हरियाणा की धरती की धरती है, जब भी सीमाओं पर जाता हूं वहां निश्चित रूप से कोई न कोई हरियाणा का वीर सीमाओं की रक्षा करते हुए मिल जाता है। यहां के किसान मेहनती हैं। शायद ही पूरे प्रदेश में कोई गांव बचा हो जहां का युवा सेना में न हो। राजनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनाव विकास और विनाश का है। विपक्ष के बहकावे में न आएं। विकास की ओर अग्रसर हों। विपक्ष ने जनता को गुमराह करके समर्थन हासिल किया है।
विज्ञापन



राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने वादे बहुत किए लेकिन यदि इन्हें पूरा कर दिया होता तो 55 साल की उनकी अखंड हुकूमत में भारत विश्व का धनवान व ताकतवर देश बन गया होता। पिछले 10 सालों में दुनिया की नजरों में भारत का कद बढ़ा है। पहले अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत बोलता था उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन अब भारत कुछ भी बोलता है तो सारी दुनिया कान खोल कर सुनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल कहते हैं हमारी पार्टी में कार्यकर्ता टाइगर व चीता हैं जो आपस में कभी लड़ जाया करते हैं, लेकिन वह यह नहीं जानते है कि शरीफ आदमी काे टाइगर व चीता शिकार बना देते हैं। भाजपा सरकार से पहले प्रदेश में आधे अधूरे घरों में पानी आपूर्ति होती थी लेकिन भाजपा की सरकार ने प्रत्येक घर में सुविधा पहुंचाने का कार्य किया है।




विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें से पांचवें स्थान पर पहुंची



राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत बड़ी ताकत बन कर दुनिया के मंचों पर खड़ा है। पूरे विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। जो कि भारत की उन्नति व विकास को दर्शाता है। जहां कांग्रेस के पांव पड़ते हैं बंटाधार होता है। जम्मू चुनावों में कांग्रेस व नेशनल कांफ्रेंस लोगों को झूठ बोल कर बहला रही है कि हमारी सरकार आते ही 370 को हटा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा अग्निवीर जवानों की योजना का गलत प्रचार किया जा रहा है। अग्निवीर से सेवानिवृत्त जवानों को सेवा का अवसर दिया जाएगा। हरियाणा ने अग्निवीर जवानों को शत प्रतिशत सेवाएं देने का एलान किया है। एयर स्ट्राइक व सर्जिकल स्ट्राइक ने संदेश दिया कि भारत इस पार के साथ उस पार भी मार कर सकता है। 42वां संविधान संशोधन करके कांग्रेस ने संविधान की आत्मा को कुचलने का कार्य किया है। कांग्रेस की सरकार के समय में प्रदेश में विकास को लेकर 21564 करोड़ रुपये दिए जबकि भाजपा ने 78345 करोड़ रुपये हरियाणा की सेवा के लिए दिए हैं।
भाजपा ने पिछले 10 सालों में किसानों को 13 हजार करोड़ रुपये की राशि दी है। सेना काे लेकर विपक्ष को नहीं बोलना चाहिए। यहां विपक्ष सेना काे लेकर तरह-तरह के सवाल करता है। आर्मी चीफ ने खुलकर कहा कि भारत कमजोर नहीं है, भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश है। उन्होंने कहा कि विदेश में जाकर सिख समुदाय के बारे में बिना सोचे समझे बयान दिया जा रहा है। भारत की आन बान की रक्षा करने में सिखों के योगदान को भारत भुला नहीं सकता है।



राजनाथ ने कहा कि राहुल गांधी अमेरिका में जाकर सिखों के बारे में कहते हैं कि भारत में कड़ाह पहनने व गुरुद्वारा साहिब में जाकर मस्तक टेकने के बारे में उन्हें सोचना पड़ता है। उन्होंने राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा कि देश को बांटने की कोशिश न करें। भाजपा जानती है देश की संस्कृति और देश की आन-बान और शान की रक्षा करने में सिख समाज का बड़ा योगदान रहा जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।


अब दूसरे देशों की भी हमसे उम्मीदें बढ़ीं
कुरुक्षेत्र के पिहोवा में रक्षामंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से ही देश में बड़ा बदलाव आया है। यही नहीं देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत हुआ है। आज भारतवर्ष का हर बड़ा देश सम्मान कर रहा है और हमें गंभीरता से लेने लगा है। यहां तक कि अब दूसरे देशों की भी हमसे उम्मीदें बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा के शासन में देश मजबूत हुआ है ऐसे ही हरियाणा भी मजबूत हुआ है और यही मजबूती आगे रखने के लिए हरियाणा प्रदेश में भी फिर से भाजपा की सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जहां भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था और केंद्र से जारी होने वाली राशि में से महज 10 फीसदी संबंधित जगह तक ही पहुंच पाती थी, वहीं आज जो राशि के अंदर से जारी होती है पूरी की पूरी संबंधित जगहों पर पहुंचती है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर पिछले दो प्लान की योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए यहां के नागरिकों को और ज्यादा बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा। पढ़ने वाली छात्रों को स्कूटी मिलेगी तो छोटे उद्गम शुरू करने वाले लोगों को 25 लाख रुपए तक का लोन बिना ब्याज के मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed