फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Compost pits will be built in parks, fertilizer will be made from waste

Yamuna Nagar News: पार्कों में बनेगी कंपोस्ट पिट, कचरे से बनेगी खाद

Wed, 26 Feb 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Compost pits will be built in parks, fertilizer will be made from waste
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 को लेकर तैयारियां जोरों पर है। स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक के लिए नगर निगम हर प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में अब नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर शहर के पार्कों में कंपोस्ट पिट बनाए जाएंगे। इसमें पार्काें के कचरे का निपटान किया जाएगा। पिट में पार्कों के कचरे व बागवानी कचरे से खाद तैयार की जाएगी। यह खाद पार्कों के पौधों व क्यारियों में इस्तेमाल की जाएगी।
निगम ने नेहरू पार्क समेत कई पार्कों में कंपोस्ट पिट बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही इनमें कंपोस्ट पिट बनकर तैयार होगी। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने सभी पार्क एसोसिएशनों व नगर निगम को पार्कों में कंपोस्ट पिट बनाने के निर्देश दिए है। नगर निगम क्षेत्र में सौ से अधिक पार्क है। इनमें से लगभग 50 पार्कों के सुंदरीकरण का जिम्मा एसोसिएशनों को दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं लगभग 48 पार्कों के विकास व रखरखाव की जिम्मेदारी निगम के पास है। नगर निगम ने पार्कों के रखरखाव व सुंदरीकरण के लिए सुपरवाइजर व हर पार्क में माली तैनात किए हैं। पार्कों में पत्तों, घास, कबाड़ व अन्य किस्म के कचरे का प्रबंधन अब पार्क में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क एसोसिएशनों को मिलता है रखरखाव खर्च


जगाधरी और यमुनानगर के सौ के करीब पार्क है। इनमें से 50 के करीब पार्कों की रखरखाव व सुंदरता बनाए रखने का कार्य वहां की पार्क एसोसिएशन व सभाओं की ओर से किया जा रहा है। इसके लिए निगम इन संस्थाओं को पांच रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से रखरखाव खर्च देता है। 48 पार्कों के रखरखाव व सुंदरीकरण एजेंसी की ओर से किया जाता है। पार्कों में पिट निगम की ओर से बनाई जा रही है। इनमें कचरा डालने और प्रबंधन का कार्य वहां की एसोसिएशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed