{"_id":"650a072d493e47f46304ca17","slug":"company-fined-rs-50000-for-providing-faulty-machine-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-6024-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खराब मशीन देने पर कंपनी पर लगा 50 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खराब मशीन देने पर कंपनी पर लगा 50 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। गेहूं कटाई की खराब मशीन देने पर कंज्यूमर फोरम ने कंपनी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। वहीं मशीन की पूरी कीमत वापस करने के आदेश दिए हैं।
गांव रामपुर गेंदा निवासी कुलदीप सिंह ने कंज्यूमर फोरम में याचिका लगाई थी कि उसने कुबेर एग्रो मैन्युफैक्चरिंग एंड एक्सर्पोटर मोहाली से गेहूं कटाई की मशीन खरीदी थी। 20 मार्च 2023 काे यह मशीन दो लाख, 20 हजार रुपए में ली थी। तब उसे कहा गया था कि मशीन अच्छी क्वालिटी की है। अगर कोई दिक्कत आई तो कंपनी का मैकेनिक उसे दूर करेगा। जब उस मशीन को कटाई में चलाया तो उसमें दिक्कत आने लगी। छह अप्रैल को मैकेनिक कंपनी ने भेजा और रिपेयर की गई। लेकिन इसके बाद भी वह ठीक से नहीं चली। कंपनी से उसकी सुनवाई नहीं की।