{"_id":"66e8a0f775807bbd520f71d5","slug":"committee-formed-to-monitor-paid-news-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-125420-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पेड न्यूज पर नजर रखने के लिए कमेटी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पेड न्यूज पर नजर रखने के लिए कमेटी का गठन
Tue, 17 Sep 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विधानसभा चुनाव के लिए जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) का गठन किया गया ताकि पेड न्यूज पर पैनी नजर रहे। इसके लिए डीआईपीआरओ कार्यालय में मॉनिटरिंग सेल स्थापित किया गया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने विज्ञप्ति में दी।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी के लिए साइबर सेल के विशेषज्ञ भी सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। एमसीएमसी की ओर से ही विज्ञापन की अनुमति प्रदान की जाएगी, विज्ञापन का खर्च चुनावी खर्च में शामिल किया जा सके। उम्मीदवार व राजनीतिक दल को चुनाव प्रचार से संबंधित सामग्री के प्रसारण से पूर्व एमसीएमसी से प्रमाणपत्र लेना होगा।
प्रचार सामग्री का प्रमाण पत्र लेने के लिए 48 घंटे पहले एमसीएमसी के पास प्रमाण पत्र के लिए निर्धारित फार्म में आवेदन करना होगा। एमसीएमसी कमेटी का कार्य पेड न्यूज पर कार्रवाई करना व मीडिया माध्यमों पर चुनावी विज्ञापनों के प्रकाशन व प्रसारण से पूर्व प्रमाण पत्र प्रदान करना है।
विज्ञापन
डीआईपीआरओ एवं एमसीएमसी के सदस्य सचिव कुलदीप सिंह बांगड़ ने बताया कि चुनाव की पारदर्शिता के लिए पेड न्यूज व राजनीतिक विज्ञापनों पर पैनी नजर रखी जा रही है। एमसीएमसी के सदस्य समाचार पत्रों के माध्यम से विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर पेड न्यूज व राजनीतिक विज्ञापनों की प्रभावी रूप से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एमसीएमसी की चुनाव के दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया पर सख्त मॉनिटरिंग रहेगी।