{"_id":"5e49897c8ebc3e6a9a0fead0","slug":"commencement-of-investigation-to-dismantle-the-idol-yamuna-nagar-news-knl22336051","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंकलाब मंदिर में शहीद भगत सिंह की मूर्ति खंडित करने की तीन साल बाद शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंकलाब मंदिर में शहीद भगत सिंह की मूर्ति खंडित करने की तीन साल बाद शुरू हुई जांच
commencement of investigation to dismantle the idol
- फोटो : Yamuna Nagar
Link Copied
शहीदों के नाम पर बने देश के एक मात्र इंकलाब मंदिर में तीन साल पहले हुई तोड़फोड़ के मामले में आखिरकार जांच शुरू हो ही गई। रविवार को रादौर डीएसपी कुशलपाल राणा और जठलाना एसएचओ इंकलाब मंदिर पहुंचे और तोड़फोड़ के मामले में जानकारी ली।
विज्ञापन
मंदिर संस्थापक अधिवक्ता वरयाम सिंह ने बताया कि जब देश आजादी का जश्न मना रहा था, उस समय आजादी के मतवालों की मूर्तियां खंडित कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त 2017 को देर रात कुछ लोगों ने मंदिर में घुसकर शहीद-ए-आजद भगत सिंह की मूर्ति खंड़ित कर दी थी। जिसके बारे थाना जठलाना में शिकायत दर्ज की गई थी। लेकिन इसमें कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। उन्होंने बताया कि मामले में देश द्रोह की धारा लगाई गई है। यह धारा लगाने के लिए भी उन्हें बहुत परेशानियां झेलनी पड़ी और आला अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़े। तीन साल से यह मामला लंबित था। इसमें पुलिस जांच नहीं कर रही थी। अभी तक दोषियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस मामले को लेकर इंकलाब मंदिर कमेटी की ओर से खेल मंत्री संदीप सिंह को शिकायत देकर मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद रविवार को रादौर डीएसपी कुशलपाल राणा और थाना जठलाना एसएचओ मुकेश कुमार मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां तोड़फोड़ संबंधी जानकारी ली। अब इस मामले की जांच डीएसपी और थाना जठलाना करेंगे। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मंदिर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जानकारी ली है। पुलिस की जांच शुरू हो चुकी है। जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।