फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Commandos will monitor a five kilometer area during the fair.

Yamuna Nagar News: मेले में पांच किलोमीटर इलाके की कमांडो करेंगे निगरानी

Sat, 01 Nov 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 01 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Commandos will monitor a five kilometer area during the fair.
लाइटों से जगमग कपालमोचन के मंदिर व धार्मिक स्थल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। कपालमोचन मेले में इस बार 150 से अधिक क्लोज सर्किट कैमरों से विशेष नजर रखी जाएगी। देशभर में घट रही अपराधिक घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन ने सभी मेला क्षेत्र के प्रवेश मार्ग, सरोवरों के समीप व आने जाने वाले मार्ग पर कैमरे लगवाए हैं। मेला प्रशासन ने इस बार पिछली साल की गलतियों काे सुधारने का प्रयास किया है।
मेला क्षेत्र की सुरक्षा 2800 पुलिस कर्मियों के हाथों में होगी। जिसमें 235 महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मेला क्षेत्र के सरोवरों के घाटों व अन्य जगहों पर सुरक्षा का मोर्चा संभालेंगी। मेले में पुलिस की 15 स्पेशल पीसीआर व छह पेट्रोलिंग राइडर पूरे मेले क्षेत्र का निरीक्षण कर नजर बनाए रखेंगे। किसी भी वाहन को मेले में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए पूरे मेला क्षेत्र के लगभग 30 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेला क्षेत्र में 16 पुलिस नाके, 10 चेकपोस्ट लगाई है। प्रत्येक सेक्टर का इंचार्ज एक अधिकारी होगा, जो कि लगातार मेले की निगरानी रखेगा। मेला में 10 चौकियां बनाई गई हैं। मेला क्षेत्र में चौकी नंबर सात के साथ ही पुलिस लाइन बनाई गई है। मेला क्षेत्र में छह मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग राइडिंग, आठ घोड़ा पुलिस गश्त की पार्टियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर नंबर एक, दो व तीन में तीन-तीन पुलिस चौकी और सेक्टर चार में एक पुलिस चौकी बनाई गई है। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में पुलिस कर्मचारियाें के साथ महिला पुलिस बल, होम गार्ड के जवान डयूटी पर तैनात रहेंगे। आतंकी गतिविधियों पर नजर के लिए मेला के पांच किलोमीटर क्षेत्र में कमांडो फोर्स पांच नवंबर तक दिन रात कांबिंग ऑप्रेशन चलाया जाएगा।
कमांडो फोर्स धर्मशालाओं, गुरुद्वारा साहिब, ट्यूबवेल, मंदिर व संदिग्ध स्थानों व खेतों में सर्च अभियान चलाएंगे। साथ ही मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए बम निरोधक दस्ता, वाटर केनन, अश्रु गैस दस्ता, डोर फ्रेम डिक्टेटर, एंटीसबोटेज बम डिस्पोजल स्कॉड, क्यू आरटी के जवान मौजूद रहेंगे।

भगदड़ के लिए चिहि्नत किए आठ स्थान अति संवेदनशील

मेला में भगदड़ होने की संभावना के मद्देनजर पुलिस द्वारा आठ स्थानों को अतिसंवेदनशील चिन्हित किया गया है। जिसमें गुरुद्वारा व दशमेश स्कूल के साथ गऊ बच्छा को जाने वाला रास्ता, गऊ बच्छा घाट पर, ट्यूबवेल टी-प्वाइंट पर, नाका के पास बेरिकेड चौकी नंबर नौ को जाने वाले रास्ते के पास, चौकी नंबर नौ के सामने, डीएवी स्कूल के सामने, ऋणमोचन सरोवर के मोड़ पर, गुरुद्वारा की दीवार के साथ, रणजीतपुर मार्ग पर लगने वाले बैरिकेड के पास, सूरजकुंड सरोवर के मुख्य निकास द्वार को चिन्हित किया गया है। जहां अधिकारियों की विशेष तौर पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed