फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Combing operation conducted to crack down on anti-social elements

Yamuna Nagar News: असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए चलाया कांबिंग ऑपरेशन

Tue, 09 Sep 2025 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 09 Sep 2025 03:25 AM IST
विज्ञापन
Combing operation conducted to crack down on anti-social elements
यमुनानगर। सोमवार थाना सदर यमुनानगर व स्वैट कमांडो टीम ने असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए कांबिंग ऑपरेशन चलाया। थाना प्रबंधक निरीक्षक अजैब सिंह ने बताया कि थाना सदर यमुनानगर में विभिन्न क्षेत्रों में एक व्यापक कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया। इसमें शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि शरारती तत्व, असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर शिकंजा कसा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से भी अपील है कि अगर उन्हें लगता है कि उनके यहां पर कुछ गलत हो रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को दे। पुलिस उस पर तुरंत एक्शन लेगी। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने हेतु यह कांबिंग ऑपरेशन चलाया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आम जनता में सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ करना था।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि यह ऑपरेशन एक शुरुआत है और भविष्य में ऐसे और अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस अभियान से आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। प्रशासन का मानना है कि नियमित ऐसे ऑपरेशन चलाकर असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed