फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Colors and gulal were thrown on Holi, best wishes were given

Yamuna Nagar News: होली पर उड़ा रंग-गुलाल, दीं शुभकामनाएं

Fri, 06 Mar 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Colors and gulal were thrown on Holi, best wishes were given
रादौर के जाट नगर में होली का त्योहार मनाते स्थानीय लोग। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रंगों का त्योहार होली जिले भर में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। गली-मोहल्लों में दिनभर रंगों की बौछार और ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
सुबह के समय कई लोगों ने सबसे पहले मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद घरों और मोहल्लों में होली खेलने का दौर शुरू हुआ। बच्चों और युवाओं ने पिचकारियों और रंगों के साथ जमकर मस्ती की। कई जगहों पर लोगों ने समूह बनाकर होली गीतों पर नृत्य भी किया।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न इलाकों में लोग एक-दूसरे के घर जाकर रंग-गुलाल लगाते नजर आए। इस दौरान लोगों ने मिठाइयां खिलाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर लोगों ने डीजे और ढोल की धुन पर नाचते हुए उत्सव का आनंद लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में होली का खास उत्साह देखने को मिला। होली के अवसर पर बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। रंग, गुलाल, पिचकारी और मिठाइयों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगी रही। लोगों ने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर त्योहार का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली नहीं भाईचारे का प्रतीक : ज्ञानांनद
श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति और जीओ गीता के सेवाभावी सदस्यों द्वारा बीएन महल के नजदीक गौशाला के विशाल प्रांगण में होली मिलन उत्सवमनाया गया। इस दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानांनद महाराज ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं बल्कि प्रेम, उत्साह और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के सभी त्योहार प्रेरणादायक हैं, लेकिन होली का विशेष महत्व है। होली का एक पक्ष बाहरी परंपराओं को निभाना है, जबकि दूसरा पक्ष इसके वास्तविक संदेश को समझना है। उन्होंने बताया कि होलिका दहन अहंकार के अंत का प्रतीक है और यह पर्व मनुष्य को अहंकार, कलह और कलेश को त्यागकर प्रेम और सद्भाव अपनाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में समिति के संदीप बंसल, भारत भूषण बंसल, अनिल छाबड़ा, केवल कृष्ण सैनी, राकेश ओबराय, मदन चौहान, विक्की, अनिल बंसल और सतीश मल्होत्रा सहित अन्य सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
होली मिलन पर जमकर झूमे कॉलोनीवासी
यमुनानगर। ग्रीन पार्क वेलफेयर सोसायटी की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और नाच-गाकर पर्व का आनंद लिया।मपुरा सरकारी स्कूल के पीछे स्थित ग्रीन पार्क फेस-2 के मेहता चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलोनीवासी शामिल हुए। इस दौरान भजनीक रजनी और प्रतिमा मिश्रा ने अपने भजनों से कार्यक्रम में भक्ति और उमंग का रंग भर दिया। उनके भजनों की धुन पर उपस्थित लोग झूमने को मजबूर हो गए और माहौल पूरी तरह से उत्सवमय बन गया। सोसायटी के प्रधान दविंदर मेहता ने बताया कि आपसी भाईचारे और प्रेम के प्रतीक होली पर्व को सोसायटी हर वर्ष बड़े धूमधाम से मनाती है। उन्होंने कहा कि करीब 13 वर्ष पहले सोसायटी का गठन भी कॉलोनी में भाईचारा और एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया था। संवाद
सभी धर्मों के लोगों ने खेली होली
रादौर। क्षेत्र में होली का त्योहार बुधवार को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित सभी धर्मों के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सुबह से ही गलियों और सड़कों पर युवाओं की टोलियां रंग और गुलाल के साथ मस्ती करती नजर आईं। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर और मिठाइयां खिलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। युवाओं ने डीजे और ढोल की धुन पर नाचते हुए दिनभर होली का आनंद लिया। शहर के कई स्थानों पर रंग-गुलाल की धूम देखने को मिली। वहीं होली के मद्देनजर रादौर पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। संवाद

समारोह में मनाया गया रंगों का उत्सव
यमुनानगर। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर और विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के कार्यालयों में आयोजित होली मिलन समारोह में रंगों का पर्व उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। इस दौरान नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूर्व कैबिनेट मंत्री गुर्जर ने बताया कि उनके जगाधरी स्थित कार्यालय तथा विधायकअरोड़ा के यमुनानगर कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह सभी के स्नेह, सहयोग और उत्साह से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संवाद

रादौर के जाट नगर में होली का त्योहार मनाते स्थानीय लोग। स्वयं

रादौर के जाट नगर में होली का त्योहार मनाते स्थानीय लोग। स्वयं

रादौर के जाट नगर में होली का त्योहार मनाते स्थानीय लोग। स्वयं

रादौर के जाट नगर में होली का त्योहार मनाते स्थानीय लोग। स्वयं

रादौर के जाट नगर में होली का त्योहार मनाते स्थानीय लोग। स्वयं

रादौर के जाट नगर में होली का त्योहार मनाते स्थानीय लोग। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed