फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Collision between government bus and Bolero; Electricity Department SDO dies

Yamuna Nagar News: सरकारी बस और बोलेरो में टक्कर बिजली निगम के एसडीओ की मौत

Sun, 07 Jun 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Collision between government bus and Bolero; Electricity Department SDO dies
सड़क हादसे मे क्षतिग्रस्त एडीओ की गाड़ी व मौजूद पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। व्यासपुर-साढौरा स्टेट हाईवे पर लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के समीप शुक्रवार शाम सहकारी परिवहन बस और बिजली निगम के एसडीओ विकास बंसल की मौत हो गई।
व्यासपुर निवासी विकास बंसल इन दिनों जिला अंबाला के उपमंडल नारायणगढ़ में कार्यरत थे। बोलेरो गाड़ी के साथ आमने-सामने की टक्कर में बस में सवार कई यात्रियों व शिक्षण संस्थान में जाने वाले यात्रियों को भी मामूली चोट आई। बस की टक्कर से सरकारी बोलेरो गाड़ी चकनाचूर हो गई। गाड़ी को एसडीओ खुद चला रहे थे। टक्कर लगने के बाद एसडीओ बहुत देर तक गाड़ी में ही फंसे रहे। उन्हें निकालने में काफी समय लग गया। बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व्यासपुर ले जाया गया। वहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां पर एसडीओ ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निजी बस सवारियों को लेकर व्यासपुर से साढौरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बिजली निगम की बोलेरो गाड़ी ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर बस से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के समय बस में सवार यात्री और शिक्षण संस्थानों के छात्र सीटों से गिर गए, जिससे कइयों को मामूली चोट आई। सूचना मिलते ही डायल-112 और थाना व्यासपुर पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। बताया जा रहा है कि विकास बंसल अपने कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उच्चाधिकारियों से जुड़े हुए थे। मीटिंग खत्म होने के बाद वह घर के लिए निकले थे।

सड़क हादसे मे क्षतिग्रस्त एडीओ की गाड़ी व मौजूद पुलिस। संवाद

सड़क हादसे मे क्षतिग्रस्त एडीओ की गाड़ी व मौजूद पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed