{"_id":"6af8afaecaf5fda71e032f0c","slug":"college-road-repairs-could-not-withstand-the-rain-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166116-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बरसात नहीं झेल पाई कॉलेज रोड की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बरसात नहीं झेल पाई कॉलेज रोड की मरम्मत
Sun, 15 Nov 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
रादौर में क्षतिग्रस्त कॉलेज रोड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। कॉलेज रोड जगह-जगह से टूट कर बिखर गया है। कुछ समय पहले नगरपालिका की ओर से सड़क की मरम्मत करवाई गई थी, लेकिन यह मरम्मत मानसून की बारिश भी नहीं झेल पाई। सड़क दोबारा टूटने से लोगों को परेशानी हो रही है। शहरवासियों ने नगरपालिका अधिकारियों से सड़क का नए सिरे से निर्माण करवाने की मांग की है।
शहर निवासी गौरव, उमेश, राजपाल, जयकुमार, देशराज, विजय, विक्की और नितिन शर्मा ने बताया कि कॉलेज रोड से रोजाना हजारों की संख्या में लोग गुजरते हैं। लंबे समय से सड़क की हालत खराब है। कई बार नगरपालिका अधिकारियों के समक्ष मरम्मत की मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
उनका आरोप है कि पहले करवाई गई मरम्मत में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ, जिसके कारण सड़क बारिश के दौरान ही उखड़ गई। बरसात के मौसम में सड़क पर जगह-जगह पानी जमा हो जाता है। इससे राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में दिक्कत होती है। टूटी सड़क के कारण हादसे का खतरा भी बना रहता है। लोगों ने मांग की कि सड़क का निर्माण करवाया जाए। नगर पालिका के जेई कपिल कांबोज ने बताया कि निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।