फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cold will continue to haunt you, rain likely for five days

Yamuna Nagar News: अभी सताएगी सर्दी, पांच दिन बारिश के आसार

Mon, 03 Feb 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cold will continue to haunt you, rain likely for five days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कई दिन लगातार सामान्य रहने के बाद वसंत पंचमी पर मौसम ने करवट ली। इस दौरान तड़के कोहरा छाया रहा और अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड भी अधिक रही। इस दौरान आसमान पर बादल छाए रहे और बर्फीली हवा चलती रही। वहीं सुबह 10 बजे के बाद मौसम में फिर परिवर्तन देखने को मिला। इस दौरान कोहरा छंटने लगा और धूप निकलने लगी। वहीं मौसम विभाग ने पांच दिन बारिश की संभावना जताई है।
सुबह साढ़े दस बजे तक मौसम साफ हो गया। धूप निकलने से सर्दी के तेवर में नरमी आई। ऐसे में लोगों धूप सुहानी लगी। लोगों ने इस सुहावने मौसम का खूब लुत्फ उठाया। छुट्टी का दिन होने के कारण शहर के तमाम पार्कों, मैदानों में खूब रौनक देखने को मिली। वहीं, बाजारों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छी खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा छाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह और शाम सर्दी के साथ ठिठुरन भी रही। मौसम विभाग ने अभी तीन दिन मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार पांच दिन कोहरा के साथ बादल छाने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश व बूंदाबांदी होने का भी पूर्वानुमान है। बादल छाने से तापमान में कमी आएगी, जिससे सर्दी में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले सप्ताह पांच दिन लगातार बादल छाने के साथ बूंदाबांदी व बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान मंगलवार को पूरा दिन बादल छाए रहने की संभावना है और करीब 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। बुधवार व वीरवार को मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा शुक्रवार से अगले मंगलवार तक बादल छाने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। इस दौरान करीब 25 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed