Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cold increased again due to strong winds

Yamuna Nagar News: तेज हवाओं से फिर बढ़ी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Cold increased again due to strong winds
यमुनानगर। जिले में शनिवार अल सुबह अच्छी बारिश हुई। बारिश से तापमान में थोड़ी कमी आई है। जिससे सुबह के समय लोगों को ठंड का एहसास हुआ। वहीं बारिश के बाद तेज हवाएं चलने से किसानों की परेशानी बढ़ गई, क्योंकि हवाओं से गेहूं के खेतों में बिछने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

कुछ जगह तो गेहूं खेतों में बिछी देखी भी गई। जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में औसतन चार एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। बुधवार को एक बार फिर से बादल उमड़ सकते हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बारिश रादौर में आठ एमएम दर्ज की गई। वहीं छछरौली व प्रतापनगर में दो-दो एमएम बारिश हुई। होली के दिन गर्म चरम पर थी। परंतु शाम के समय मौसम ने अचानक करवट ले ली। काले बादल उमड़ आए। करीब आठ बजे हल्की बूंदाबांदी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर ठंडी हवाएं चलती रही। शनिवार अल सुबह करीब दो बजे से जिले में बूंदाबांदी होने लगी जो सुबह नौ बजे तक होती रही। बारिश का पानी सड़कों किनारे जमा होने लगा। सड़कों पर कीचड़ होने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही, जिससे जाम की स्थिति रही।

सब्जी मंडी में कीचड़ से सनी सड़कें:
तड़के हुई बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी सब्जी मंडी यमुनानगर में लोगों को उठानी पड़ी। सब्जी मंडी में चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ हो गया। जिससे मंडी में सब्जी खरीदने आने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। कीचड़ से लोगों के कपड़े तक खराब हो गए।

वहीं सब्जी बेचने वाले दुकानदार भी सामान को यहां से वहां रखते दिखे। मंडी में सब्जी खरीदने आए पवन कुमार, रमेश व विनोद कुमार ने बताया कि वह रोजाना मंडी में आते हैं। अधिकारियों द्वारा मंडी में नियमित सफाई नहीं कराई जाती। जिस कारण चारों तरफ कचरा फैला रहता है। थोड़ी सी बारिश होते ही मंडी कीचड़ से सन जाती है। इससे लोगों को मंडी के अंदर आने तक की जगह नहीं मिलती।

जिले में तहसील अनुसार हुई बारिश:
जगाधरी 05
बिलासपुर 05
रादौर 08
छछरौली 02
सरस्वतीनगर 03
साढौरा 03
प्रतापनगर 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed