{"_id":"6ad51d08361102ec7d05f48c","slug":"coach-nayab-singh-finishes-28th-in-half-marathon-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164821-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कोच नायब सिंह का हाफ मैराथन में 28वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कोच नायब सिंह का हाफ मैराथन में 28वां स्थान
Mon, 19 Oct 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
पदक दिखाते नायब सिंह। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। धावक एवं कोच नायब सिंह ने प्रतिष्ठित वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन-2026 में 28वां स्थान प्राप्त किया किया है। उन्होंने 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन मात्र एक घंटा 28 मिनट 57 सेकंड में पूरी की।
कई वर्षों से कोच नायब सिंह लगातार विभिन्न प्रतिष्ठित मैराथन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन का परिचय दे रहे हैं। अपने क्षेत्र से इस स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार भागीदारी करने वाले वह एकमात्र धावक हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
उज्ज्वल भविष्य संस्था ने कोच नायब सिंह को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी लगन और निरंतर मेहनत यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प से राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई जा सकती है।