फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   cm's team raiped

सीएम फ्लाइंग का शहरी विकास प्राधिकरण में छापा, दो कर्मचारी गैरहाजिर मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
cm's team raiped
cm's team raiped - फोटो : Yamuna Nagar
बुधवार को सीएम फ्लाइंग की छापामारी ने जिले सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मचा दिया। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में के प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ कार्रवाई की गई। इससे पहले करीब डेढ़ माह पहले सीएम फ्लाइंग ने आरटीए कार्यालय में रेड की थी। रेड की सीआईडी एवं सीएम फ्लाइंग चीफ अनिल राव ने मॉनिटरिंग की। दरअसल लंबे समय से हुडा कर्मचारियों की शिकायतें मिल रही थी। जिसे लेकर बुधवार को यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे सीएम फ्लाइंग का दस्ता हुडा सेक्टर-18 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचा। अभी कर्मचारी पहुंचा शुरू हुए थे। धीरे धीरे कर्मचारी आते रहे। फ्लाइंग ने कर्मचारियों के पहुंचने का समय दर्ज करना शुरू कर दिया। हुडा ऑफिस में कुल 15 कर्मचारी थे। जिसमें फ्लाइंग को दो कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे। छापामारी दस्ते का नेतृत्व सीआईडी डीएसपी सिद्धार्थ ढ़ाडा ने किया। तीन घंटे चली इस रेड में कर्मचारियों की उपस्थिति के अलावा दस्ते ने कार्यप्रणाली की भी जांच की गई। इस दौरान उड़नदस्ते ने यहां काम के लिए लोगों से बातचीत कर कर्मचारियों के व्यवहार और उनकी कार्यप्रणाली के बारे जानकारी। वहीं कर्मचारियों से बात कर उन्हें आने वाली परेशानियों के बारे भी पूछताछ की। ऑफिस का रिकार्ड खंगाला गया। किस कर्मचारी के पास कितना काम पेंडिंग पड़ा है और इसका कारण सभी की जांच की गई।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग नौ बजे से पहले ही हुडा कार्यालय पहुंच गई थी। जिसके बाद उन्होंने गेट पर ही निगरानी शुरु कर दी। नौ बजे असिस्टेंट रेलूराम पहुंचे। उनके पीछे चपरासी भी पहुंच गया। नौ बज कर पांच मिनट पर तीन अन्य कर्मचारी पहुंचे। फिर तीन-चार मिनट के अंतराल पर अन्य कर्मचारी पहुंचे। नौ बजकर आठ मिनट तक 10 कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंच चुके थे। इसके बाद पांच कर्मचारी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सिद्धार्थ ढ़ाडा ने कार्यालय न पहुंचने वाले कर्मचारियों के बाद पूछा। इस दौरान असिस्टेंट रेलूराम ने बताया कि चार कर्मचारियों के पास अन्य जिलों के अतिरिक्त चार्ज भी हैं। रेड पूरे प्रदेश में थी, तो फ्लाइंग टीम ने अतिरिक्त चार्ज कार्यालयों में फोन कर उन कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे पूछा। जहां तीन अपनी ड्यूटी पर मिले। लेकिन दो कर्मचारियों 12 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे।
इस्टेट ऑफिसर का रादौर एसडीएम कंवर सिंह के पास अतिरिक्त चार्ज है। फ्लाइंग को वे अपनी कुर्सी पर नहीं मिले। जानकारी लेने के बाद उन्होंने एसडीएम कार्यालय में फोन कर इसके बारे बताया किया। उस समय एसडीएम कंवर सिंह अपनी सीट पर मिले।

हुडा कार्यालय में कुल 15 कर्मचारी कार्यरत हैं। रेड के दौरान फ्लाइंग को 13 कर्मचारी ड्यूटी पर मिले। जबकि दो कर्मचारी गैर हाजिर रहे। इसमें एक जेई और एक कलर्क शामिल है। जो दोपहर 12 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे। जिसकी रिपोर्ट बनाकर हाई कमान को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed